फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Yamuna nagar during Panchayat, five person injured

60 एकड़ जमीन के बंटवारे के लिए बुलाई पंचायत, कहासुनी होने पर भतीजों ने चलाई गोली, पांच लोग घायल

Wed, 29 Apr 2020 09:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Firing in Yamuna nagar during Panchayat, five person injured
घायल को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव कंडरौली में बुधवार की सुबह 8 बजे लगभग 60 एकड भूमि के बटवारें को लेकर हुई पंचायत में विवाद हो गया। इस दौरान दो भतीजों ने अपने दो ताया, उनके दो बेटों और फूफा पर सात गोलियां बरसाकर गंभीर घायल कर दिया है।

विज्ञापन

 
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे। पांचों घायलों को रादौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर के गाबा अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढांडा व उनके भाई राजपाल ढांडा की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रादौर कुशल पाल राणा भारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद हमलावर भतीजे रमन व लखन अपने पिता एडवोकेट बलिंद्र पाल ढांडा के साथ लाडवा की ओर फरार हो गए। गांव में गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कंडरौली निवासी पूर्व सरपंच व फाइनेंसर सुरेंद्र पाल ढांडा व उनके तीन भाइयों राजपाल ढांडा, रामपाल ढांडा व सबसे छोटे भाई एडवोकेट बलिंद्र पाल ढांडा ने गांव कंडरौली व गुमथला में लगभग 60 एकड़ पारिवारिक भूमि के बंटवारे को लेकर बुधवार को पंचायत बुलाई। जिसमें कुछ रिश्तेदार भी थे। 

इस दौरान बंटवारे को लेकर भाइयों में आपसी कहासुनी हो गई। तभी एडवोकेट बलिंद्र पाल ढांडा के बेटे रमन व लखन ने रिवाल्वर से ताबड़तोड 7 गोलियां पंचायत में आए लोगों पर बरसा दीं। सभी इधर-उधर जान बचाने को भागे। लेकिन इसी दौरान पूर्व सरपंच व फाइनेंसर सुरेंद्र पाल ढांडा को 3 गोलियां लगी और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके अलावा पूर्व सरपंच के बड़े भाई राजपाल ढांडा, दूसरे बडे भाई रामपाल के बेटे एडवोकेट उदयपाल ढांडा व उनके फूफा जोगिंद्र सिंह (छारपुरा) को एक एक गोली लगी। जिससे सभी बुरी तरह से घायल हो गए। 

पता चला है कि हमलावरों ने मौके पर मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों को रिवाल्वर दिखाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर भी धमकाया। हमलावरों के मौके से फरार होने के बाद गांव के लोग व घायलों के परिजन उन्हें अस्पताल ले गये। उल्लेखनीय है कि गोली लगने से घायल हुए गांव कंडरौली के पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढांडा इनेलो सरकार के दौरान गांव के सरपंच रह चुके है।

इसके अलावा घायल हुए उनके बड़े भाई राजपाल ढांडा लगभग 4 वर्ष पहले मार्केट कमेटी जगाधरी से सचिव पद पर सेवानिवृत हुए थे। वहीं घायल यज्ञपाल उर्फ मोनू ढांडा जगाधरी कोर्ट में वकील है। उदयपाल ढांडा भी हमले में घायल हुए हैं। उदयपाल जिला उपायुक्त अंबाला के कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

इनमें से पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढांडा व सबसे छोटे भाई एडवोकेट बलिंद्र पाल ढांडा शुरू से गांव कंडरौली में रहते है। जबकि राजपाल सेक्टर- 18 जगाधरी व रामपाल शुगरमिल शाहबाद में परिवार के साथ रहते हैं। गांव में पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढाडा व बलिंद्र पाल ढांडा खेतीबाड़ी करते है। जबकि दूसरे दोनों भाई नौकरी करने में लगे रहे। 

अब नौकरी करने वाले भाइयों रामपाल व राजपाल ने अपनी पारिवारिक भूमि में से अपना हिस्सा लेने के लिए पंचायत बुलाई थी। जिसमे भूमि के बंटवारे को लेकर बलिंद्र ढांडा के बेटों रमन व लखन ने गोली चलाकर 5 लोगों को घायल कर दिया। इस बारे में डीएसपी रादौर कुशल पाल राणा ने बताया कि गांव कंडरौली में परिवार के बीच भूमि के बंटवारे को लेकर कुछ लोगों द्वारा 5 लोगों पर गोली चलाई गई है। पुलिस घायलों के बयान लेगी। जिसके बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed