{"_id":"5a646ba64f1c1b8a268b58a7","slug":"firing-in-india-and-pakistan-on-border-terror-in-punjab-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर तनाव का पंजाब में दिखा असर, लोगों में दहशत, BSF ने बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर तनाव का पंजाब में दिखा असर, लोगों में दहशत, BSF ने बढ़ाई गश्त
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 21 Jan 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान में हो रही गोलीबारी का असर पंजाब में देखने को मिल रहा है, जहां लोगों में दहशत फैली हुई है। बीएसएफ ने भी गश्त बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे आरएस पुरा सेक्टर, रामगढ़ व अरनियां सेक्टर में भारत-पाक के बीच हो रही गोलाबारी से हुसैनीवाला बार्डर के नजदीक बसे गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों को डर सता रहा है कि बीएसएफ उन्हें गांव खाली करवाने के आदेश जारी न कर दे। सूबे से सटे भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर बीएसएफ ने अलर्ट घोषित किया है। सरहद पर जवानों की गश्त तेज है। सरहद पर ड्यूटी दे रहे जवानों को फेंसिंग पार पाक में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। रविवार की दोपहर सरहद से सटे गांव गट्टी राजोके में ग्रामीण रोजाना की तरह कामकाज में जुटे थे।
गांव की कई महिलाएं सतलुज दरिया में कपड़े धो रही थीं। कई ग्रामीण खेतों में कामकाज कर रहे थे। ग्रामीण दर्शन सिंह व प्रेम सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अखबारों व टेलीविजन की खबरों में देख रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले कई दिनों से भारत-पाक के बीच युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। पाक की गोलाबारी से कई ग्रामीण की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
गांव के स्कूल के पास बैठे रेशम सिंह व दिलबाग सिंह कहते हैं कि दोनों देशों के बीच माहौल ज्यादा ही तनाव का होता जा रहा है। इसे देखकर लगता है कि कहीं पंजाब से सटे भारत-पाक सीमा के गांवों को भी खाली करवाने के आदेश न आ जाए। जम्मू-कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पंजाब के गांवों को खाली कराने के आदेश आ गए थे और बार्डर पर सेना व बीएसएफ तैनात कर दी गई थी।
उधर, जब सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यहां पर अभी तक तनाव वाली कोई बात नहीं है। इतना जरूर है कि सरहद पर अलर्ट जारी है और प्रत्येक जवान को पाक की तरफ होने वाली प्रत्येक हरकत पर ध्यान रखने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को सीमा पर होने वाली प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।