{"_id":"684b37f56ee0f384cc0044bb","slug":"firing-in-dadumajra-woman-injured-due-to-stone-pelting-minor-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-735724-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डड्डूमाजरा में फायरिंग: पत्थर लगने से महिला घायल, एक नाबालिग गिरफ्तार; सीसीटीवी में दिखे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डड्डूमाजरा में फायरिंग: पत्थर लगने से महिला घायल, एक नाबालिग गिरफ्तार; सीसीटीवी में दिखे आरोपी
Fri, 13 Jun 2025 01:56 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:56 AM IST
सार
घटना रात करीब 12 बजे डड्डूमाजरा की चार मंजिला कालोनी की है। रात को अचानक आरोपी आए और पीपल के पेड़ के नीचे बैठे युवकों पर पथराव किया। जब एक महिला उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंची तो उसके सिर पर पत्थर लगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
डड्डूमाजरा में मंगलवार रात को कुछ युवकों ने स्थानीय युवकों और उनके परिजनों पर पत्थरबाजी की और गोलियां चला दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
गनीमत रही कि किसी को गोली लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि पत्थर लगने से एक महिला घायल हो गई। मलोया थाना पुलिस ने सुभाष, अंकित, निक्की, साहिल, हसीन, बत्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक किशोर को गिरफ्तार किया है जिसे जुवेनाइल अदालत में पेश कर बालसुधार गृह भेज दिया।
घटना रात करीब 12 बजे डड्डूमाजरा की चार मंजिला कालोनी की है। रात को अचानक आरोपी आए और पीपल के पेड़ के नीचे बैठे युवकों पर पथराव किया। जब एक महिला उन्हें रोकने के लिए वहां पहुंची तो उसके सिर पर पत्थर लगा।
स्थानीय लोगों ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।