{"_id":"656256d94520b79d4c073517","slug":"firing-at-singer-gippy-grewal-s-bungalow-in-canada-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: कनाडा में गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: कनाडा में गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी चेतावनी
Sun, 26 Nov 2023 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:49 AM IST
सार
इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गिप्पी को पहले भी धमकी मिल चुकी है। वह लगातार सलमान खान का प्रमोशन कर रहे थे।
विज्ञापन
गिप्पी ग्रेवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कनाडा के वैंकुवर स्थित व्हाइट रॉक एरिया में शनिवार को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गिप्पी को पहले भी धमकी मिल चुकी है। वह लगातार सलमान खान का प्रमोशन कर रहे थे। कई पोस्ट वायरल भी हुई थीं, जिसमें गिप्पी ने सलमान खान को भाई-भाई कहकर बुलाया था। गिप्पी को सलमान खान का प्रमोशन न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये दावा किया है कि यह फायरिंग उसने करवाई है। बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। आज वैंकुवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा, कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।
विज्ञापन
पोस्ट में लिखा है कि सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने, तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था। तुम्हें, ये ट्रेलर दिखाया है तुम्हें, अब फिल्म जल्द रिलीज होगी। किसी भी देश में भाग जाओ, याद रखना मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, इसको जहां आना है आ जाना है।
विज्ञापन