फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fireworks sellers demanded a single window system for GST and five days for stalls

Chandigarh News: पटाखा विक्रेताओं ने की जीएसटी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम और स्टॉल के लिए पांच दिन देने की मांग

Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fireworks sellers demanded a single window system for GST and five days for stalls
चंडीगढ़। चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को डीसी निशांत कुमार यादव से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने डीसी से मांग की है कि इस बार आने वाले दिवाली, दशहरा और गुरुपर्व आदि त्योहारों पर पटाखे बेचने के लिए स्टाॅल लगाने के लिए कम से कम पांच दिन दिए जाएं। जबकि हर बार केवल तीन दिन मिलते हैं, इसमें स्टॉल लगाने और बाकी सुरक्षा इंतजाम पूरा करने में एक से डेढ़ दिन का समय निकल जाता है। ऐसे में एसाेसिएशन ने पांच दिन के लिए स्टॉल लगाने के अलावा पटाखा विक्रेताओं को डीसी ऑफिस से जारी होने वाले टेंपरेरी लाइसेंस की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी चिराग अग्रवाल ने डीसी से कहा कि जिन पटाखा विक्रेताओं काे टेंपरेरी लाइसेंस जारी होते हैं, उनके लिए जीएसटी शुल्क भरने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होना चाहिए। एसोसिएशन ने दिवाली का त्योहार देखते हुए 18 से 22 अक्तूबर तक स्टॉल लगाने की अनुमति देने की मांग रखी है।
विज्ञापन


इस दौरान रामलीला, दशहरा, दिवाली आदि त्योहारों के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन के लिए शहर की राम लीला कमेटियों, दशहरा कमेटियों, पटाखा विक्रेता एसोसिएशन एवं समरसता टीम के सदस्यों ने भाजपा नेता अरुण सूद की अगुवाई में डीसी से मुलाकात कर चर्चा की। सभी सदस्यों ने रामलीला के मंचन से संबंधित समस्याओं के संबंध में बात रखी।मंचन से पहले ग्राउंड परमिशन , बिजली की सुविधा, अग्निशमक परमिशन, पटाखे बेचने के लिए पांच दिन की परमिशन एवं कुछ और समस्याएं सामने रखी और सभी प्रशासनिक अनुमतियों के लिए एक सिंगल विंडो की सुविधा की मांग की। उपायुक्त ने सभी सदस्यों की मांगों एवं समस्याओं को सुना और सभी मांगों के प्रति शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चंडीगढ़ क्रैकर डीलर्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ रामलीला श्रद्धा समिति के सदस्य, चिराग अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, दीपक महाजन, विशाल गुप्ता, विजय शर्मा, विजय जिंदल, अजय अग्रवाल, राहुल गुप्ता, देवेंद्र छाबड़ा एवं मनोनीत पार्षद उमेश घई उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed