{"_id":"5f29a0d38ebc3e3cd87da06c","slug":"fireman-corona-infected-manimajra-investigating-workers-working-together-chandigarh-news-pkl383652647","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा में फायरमैन कोरोना संक्रमित, साथ में काम करने वालों की जांच तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा में फायरमैन कोरोना संक्रमित, साथ में काम करने वालों की जांच तक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। फायर ऑफिस मनीमाजरा में रात 12 से सुबह 8 बजे तक नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले हवलदार राजकुमार के रविवार को कोरोना संक्रमित होने पर हड़कंप मच गया। वहीं, 3 दिन बीत जाने के बावजूद राजकुमार के साथ नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले 9 अन्य फायर कर्मचारियों को अभी तक न तो क्वारंटीन किया गया है और न ही जांच करवाई गई है। इन कर्मचारियों के मन में भी डर बना हुआ है।
हवलदार के कोरोना संक्रमित होने के बाद सेक्टर-26 में रहने वाले उनके घर के सभी 12 सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फायर विभाग के कर्मचारियों में चर्चा है कि जो लोग राजकुमार के साथ ड्यूटी करते थे, उनके टेस्ट क्यों नहीं करवाए गए।
फायर ऑफिसर दिलीप कुमार का कहना है कि मंगलवार को रिपोर्ट बनाकर सीनियर ऑफिसर जगतार सिंह को भेज दी है। जगतार सिंह का कहना है कि राजकुमार पिछले एक सप्ताह से छुट्टी पर थे। वह ऑफिस नहीं आ रहे थे। उनके साथ काम करने वाले अन्य फायर कर्मचारियों में ऐसा कोई लक्षण नहीं पाया गया है। वह बुधवार को कर्मचारियों से मिलकर हाल जानने के बाद टेस्ट करवाने की प्रक्रिया या फिर क्वारंटीन करने के बारे में आला अधिकारियों से बात कर निर्णय लेंगे।