फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firecrackers despite ban, 12 arrested

प्रतिबंध के बावजूद पटाखे चलाने में बाज नहीं आए शहरवासी, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 16 Nov 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers despite ban, 12 arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। दिवाली पर प्रतिबंध के बावजूद शनिवार देर रात तक शहर में पटाखे चलते रहे। रोक के बावजूद पटाखे चलाने पर शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 51/बी के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 12 के खिलाफ मामला दर्जकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक व्यक्ति को पटाखे बेचने पर दबोचा गया। दिवाली के दिन पुलिस कंट्रोल रूम में 667 कॉल्स आई, जिनमें से 113 कॉल्स पटाखे चलाकर हुड़दंग मचाने और 24 कॉल्स आग समेत अन्य सूचनाओं से जुड़ी हुई थीं।
कोविड-19 संक्रमण और प्रदूषण को रोकने को लेकर प्रशासन ने शहर में पटाखे की बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसका पालन करवाने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई थी। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देश पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान पुलिस टीम अपने अपने एरिया में गश्त करती दिखी लेकिन कुछ हुड़दंगी नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे। ऐसे में अलग-अलग इलाकों में संबंधित थाना पुलिस ने कुल 12 मामले दर्ज किए। हालांकि पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ के अलावा वाहनों की चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन

------- बॉक्स
किस थाने में कितने केस दर्ज हुए
सेक्टर-36 थाने में तीन, सेक्टर-39 थाने में एक, आईटी पार्क थाने में दो, सेक्टर-26 थाने में दो, सेक्टर-19 थाने में एक और सारंगपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ पटाखा चलाने का मामला दर्ज किया गया। वहीं, मनीमाजरा थाना पुलिस ने पटाखा बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि वर्ष 2017 में दिवाली पर 41 मामले दर्ज किए गएथे। वहीं, वर्ष 2018 में 30 और बीते वर्ष 2019 में शहर के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- बॉक्स
कंट्रोल रूम पर 667 कॉल
दिवाली के दिन पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 667 लोगों ने फोन किया। समस्या सुनने के बाद 322 जगहों पर पीसीआर, 24 जगहों पर फायर टेंडर और 34 स्थानों पर एंबुलेंस भेजी गई। कंट्रोल रूम में आए 113 फोन कॉल पटाखे चलाकर हुड़दंग मचाने, 24 कॉल आग लगने, 10 कॉल हुड़दंग मचाने, 18 कॉल सड़क हादसे, 76 कॉल झगड़े जबकि 106 कॉल अन्य मामलों से जुड़े थे। बता दें कि वर्ष 2019 में पटाखे चलाकर हुड़दंग मचाना 75, हुड़दंग मचाना 23, आग की घटना 27, दुर्घटना 35, झगड़ा 123 और स्पॉट की 137 सूचना मिली थी।
------- बॉक्स
850 पुलिसकर्मी थे तैनात
चंडीगढ़ पुलिस ने दीपावाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सभी डिवीजन के डीएसपी, 16 थाना प्रभारी, 9 इंस्पेक्टर समेत 850 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा एलांते मॉल, बस अड्डे पर भी ऑपरेशन सेल के कमांडोज को तैनात कर दिया गया था। साथ ही जगह जगह तीन शिफ्टों में कुल 42 नाके भी लगाए गए थे। इसके अलावा चंडीगढ़ से लगती सीमाओं पर पुलिस ने स्पेशल नाका लगाया था।

मनीमाजरा में भी खूब चले पटाखे
मनीमाजरा। दिवाली की रात मनीमाजरा में भी लोगों ने खूब पटाखे चलाए। शाम 8 से लेकर रात 11 बजे तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही लेकिन पुलिस ने पटाखा चलाने वाले एक भी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। इलाके में पुलिस टीम भी गश्त करती नहीं दिखी। हालांकि दो दिन पहले पुलिस ने गोविंदपुरा में एक दुकानदार को पटाखे बेचने पर गिरफ्तार जरूर किया था लेकिन दिवाली के दिन मनीमाजरा पुलिस सुस्त नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed