फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire works in chandigarh after 10 o'clock in chandigarh, police filed 29 cases

दीवाली की रात 10 बजे के बाद बजाए पटाखे, 29 के खिलाफ केस

Tue, 01 Nov 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
fire works in chandigarh after 10 o'clock in chandigarh, police filed 29 cases
दीवाली पर आतिशबाजी
दीवाली की रात को 10 बजे के बाद पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरती और 29 मामले दर्ज कर लिए। लेकिन गिरफ्तारी एक भी मामले में नहीं हुई। सभी मामलों में अज्ञात के खिलाफ ही केस दर्ज हुआ। जानकारी के मुताबिक प्रशासन की तरफ से शहर में साफ निर्देष थे कि रात को दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक आतिशबाजी नहीं करेगा।
विज्ञापन


अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाइ होगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दिवाली की रात 29 केस दर्ज कर डाले। हैरानी की बात है कि सभी  मामलों में पुलिस वालों को शिकायतकर्त्ता तो मिले लेकिन किसी जगह एक भी आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने एक भी मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। सभी मामलों में पुलिस ने  अज्ञात लोगों को ही आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


यूटी पुलिस दिवाली के दिन ने घर, मार्केट और सड़कों पर पटाखें  बजाने की जगह बताकर लोगों पर धारा 188 और ध्वनि प्रदूषण एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के सामने अब चुनौती है कि मामला तो 29 पर दर्ज कर लिया है। लेकिन इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कैसे करेगी। इस तरह की पुलिस की कार्रवाई का मकसद महज खानापूर्ति से ज्यादा कुछ नहीं दिखती।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 केस में से सेक्टर 3 थाना पुलिस ने तीन लोगों, सेक्टर 11 थाना पुलिस ने दो पर, सेक्टर 17 थाना पुलिस ने तीन लोगों, सेक्टर 19 थाने में चार पर, सेक्टर 26 थाना में चार केस, सेक्टर 36 थाना पुसिल ने तीन , सेक्टर 39 थाना पुलिस ने दो और मलोया थाना पुलिस ने दो मामले दर्ज किए है। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया, मनीमाजरा, आईटी पार्क, सेक्टर 31, सेक्टर 49, सेक्टर 34 थाना में एक एक केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed