{"_id":"66c613be63a33af7aa08b374","slug":"fire-set-on-bike-after-two-bike-rider-collided-in-maloya-chandigarh-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बनी आग का गोला: चंडीगढ़ में आमने-सामने टकराई दो बाइक, टक्कर के बाद लगी आग, चंद मिनटों में खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बनी आग का गोला: चंडीगढ़ में आमने-सामने टकराई दो बाइक, टक्कर के बाद लगी आग, चंद मिनटों में खाक
Wed, 21 Aug 2024 09:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:50 PM IST
सार
चंडीगढ़ में दो बाइक सवारों की आपस में आमने सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए और एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
बाइक में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ से सटे मलोया में स्मॉल फ्लैट्स के पास हाइवे पर बुधवार देर शाम को दो बाइकों के बीच में आपसी टक्कर हो गई। यह हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि टक्कर के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई। बाइक से आग की लपटें व चिंगारियां उठने लगी।
विज्ञापन
हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने भी बाइक में लगी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती चली गई। बाइक में आग लगती देख लोगों की भीड़ लग गई।
आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। तुरंत आग पर काबू पाने की कार्यवाही शुरू की गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरी बाइक आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
विज्ञापन
देर शाम को यह हादसा उस समय हुआ जब दो बाइक सवार काफी स्पीड में जा रहे थे। इसी दौरान इन दोनों बाइकों के बीच में टक्कर हुई और चालक भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। गनीमत रही कि चालकों को ज्यादा चोटें नहीं आई। लेकिन टक्कर के बाद उठी चिंगारियों ने भयावह आग का रूप ले लिया और एक बाइक को पूरा जला दिया।
विज्ञापन