{"_id":"5800c6fc4f1c1bd8752907d1","slug":"fire-incident-in-sector-22-chandigarh-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक उठा धुंआ और देखते ही देखते लग गई आग, घर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक उठा धुंआ और देखते ही देखते लग गई आग, घर जलकर खाक
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर 22 के घर में लगी भयानक आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर से जोरदार धमाकों की आवाज आई और देखते ही देखते आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरा घर जलकर खाक हो गया। आनन फानन में घर के लोग बाहर निकले। धमाकों की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना तुरंत फायर बिग्रेड ओर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। वहीं, घर के लोग सहमे हुए हैं और लाखों का नुकसान होने की बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घर में काफी मात्रा में पटाखे और कई गैस सिलेंडर रखे थे।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को सेक्टर 22 के मकान में पटाखे की चिंगारी से आग भयंकर आग लग गई। आग से घर के पीछे रखा सैनेटरी का लाखों का सामान जल कर राख हो गया। फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक कुलदीप कपूर का सैनेटरी हार्डवेयर का बिजनेस है। उसी का कुछ सामान घर के पीछे के एक कमरे में रखा हुआ था। जिस समय घर में आग लगी कुलदीप की बुजुर्ग मां और दो बच्चे घर पर थे।
पीडि़त परिवार का कहना है कि घर के पीछे बच्चे पटाखें चला रहे थे। जिसकी एक चिंगारी घर में पड़ी और शार्ट सर्किट हो गया। जिससे आग भड़क गई। बुजुर्ग महिला ने 101 नंबर पर फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर चार दमकल की गाडि़यां पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में और किसी को कोई चोट या नुकसान नही पहुंचा।
विज्ञापन
वही फायर विभाग आग लगने के कारणों के जांच कर रहा है। साथ ही उनका कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर में कुछ पटाखे भी रखे हुए थे जिससे आग जल्दी भड़की।