फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire incident in narayangarh oil factory, loss of crores to owner

अंबाला में ऑयल फैकट्री में लगी आग, 50 हजार लीटर तेल बर्बाद

Mon, 30 May 2016 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नारायणगढ़(अंबाला)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नारायणगढ़(अंबाला) Updated Mon, 30 May 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
fire incident in narayangarh oil factory, loss of crores to owner
नारायणगढ़ में तेल फैकट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अंबाला के नारायणगढ़ में ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 50 हजार लीटर रिफाइंड और सरसों का तेल बर्बाद हो गया। आग देर रात लगी और 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका। तब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अक्सर 9 से 10 बजे तक फैक्ट्री में काम चलता रहता है, लेकिन शनिवार रात आंधी और बारिश के मौसम की वजह से जल्दी घर चले गए। घर पहुंचने के आंधे घंटे बाद ही पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि फैकट्री से धुंआ निकल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंचे। देखा कि फैकट्री धू-धू कर जल रही है। खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौके पर पहुंचे और तब तक मौजूद रहे, जब तक कि आग पूरी तरह से बुझा नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री की इमारत पूरी तरह से जल चुकी है। फैकट्री में पड़ा 50 हजार लीटर रिफाइंड और सरसों का तेल बर्बाद हो गया है। इससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed