{"_id":"5d01ebe9bdec22076f512fc2","slug":"fire-in-three-storey-furniture-showroom-at-kharar-of-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर खाक, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर खाक, हाईवे जाम
Thu, 13 Jun 2019 11:53 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुलमोहर कांप्लेक्स के पास फर्नीचर के तीन मंजिला शोरूम में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर थाना सदर खरड़ के एसएचओ अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। हालांकि मोहाली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी तरह का जानी नुकसान होने से बच गया।
इस दौरान हाईवे पर एक ओर के ट्रैफिक को बंद करवा दिया गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। निकस फार सीजनस मैटरिसस शोरूम के मालिक दिनेश ग्रोवर ने बताया कि बुधवार दोपहर को लगभग ढाई बजे उनके शोरूम में ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी तो उसकी पत्नी सुमन ग्रोवर तथा दो नौकर दीपक और रामजी वहीं मौजूद थे। सुमन ग्रोवर ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए एमसी बॉक्स में लगे एमसी को डाउन कर बिजली सप्लाई बंद कर दी, लेकिन तब तक आग बिजली के तारों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले चुकी थी।
वह तुरंत बाहर आ गए और सूचना मोहाली फायर बिग्रेड को दी। शोरूम मालिक ने कहा कि देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग बेसमेंट तक पहुंच और फर्स्ट व सेकंड फ्लोर को भी अपनी चपेट में ले लिया, परंतु फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंचने के बाद थर्ड फ्लोर पर पर आग लगने से बचाव हो गया। जिक्रयोग है कि इससे पहले मोहाली के लखनौर स्थित फर्नीचर मार्केट में रात को शार्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। हालांकि इस दौरान फायर विभाग की फुर्ती से केवल एक ही दुकान जली थी।

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
दुकान मालिक ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताते हुए कहा कि लगभग 10 दिन पहले उनके शोरूम के साथ लगते ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो रहा था, जिसकी सूचना उन्होंने पावरकॉम विभाग को दी थी, परंतु विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज भी ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे शोरूम में आग लग गई।
शोरूम में था इन सामानों का स्टाक
शोरूम में गद्दे, प्लास्टिक की कुर्सियां, सिरहाने, कंबल, पर्दे व चादरों समेत अन्य सामान का स्टाक बेसमेंट और तीनों फ्लोर पर बड़ी मात्रा में रखा था। दिनेश ग्रोवर ने बताया कि आग लगने से लगभग 70-80 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
फायर विभाग के अधिकारियों ने दिया यह तर्क
सब-फायर अफसर मोहाली सोहन लाल वर्मा, कर्म चंद सूद, कृष्ण लाल कक्कड़ ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना दोपहर लगभग ढाई बजे मिली थी, जिसके बाद पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण ही लगी है।