फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in the forest area of sector 49, smoke spreads, people worried

आगजनी : सेक्टर- 49 के जंगल क्षेत्र में लगी आग, धुआं फैलने से लोग परेशान

Tue, 13 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fire in the forest area of sector 49, smoke spreads, people worried
चंडीगढ़। डंपिंग ग्राउंड के बाद सेक्टर- 49डी स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट के पास सोमवार को करीब पौने पांच बजे जंगल क्षेत्र में अचानक आग गई। आग इतनी भीषण थी कि चारों ओर धुआं फैल गया। इसके बाद मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया। धुआं चारों तरफ फैलने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। हालांकि इस आगजनी में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शाम करीब पौने पांच बजे जंगल क्षेत्र के झाड़ियों से आग का धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर सेक्टर- 38 और 32 से दमकल कि चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ज्यादा होने की वजह से वहां धुआं फैल रहा था। इसके बाद फायर कर्मी घंटों मशक्कत करने के बाद देर शाम तक किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका कि आग किन कारणों से लगी है। वहीं, उक्त क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने बताया कि आग उन पतों में लगी है जो शहर से एकत्रित करके इस जंगल में गिराए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर- 50 में भी लगी आग
दूसरी तरफ सेक्टर- 50 स्थित जंगल क्षेत्र में अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने की वजह से किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया गया कि सेक्टर- 50 में दो दिन पहले भी उक्त जंगल क्षेत्र में आग लगी थी। इसके बाद दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया था, लेकिन सोमवार को एक बार फिर अचानक आग भड़क उठी। इससे आसपास के एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है। इसमें किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। आग किन कारणों से लगी है। इसकी जांच की जा रही है। -लाल बहादुर, फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed