{"_id":"a01f18ea0d8fbfebe2ab03ea6f22acfb","slug":"fire-in-syndicate-bank-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सिंडीकेट बैंक में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के सिंडीकेट बैंक में भीषण आग
सुशील राज/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से अभी अभी खबर आ रही है। यहां सेक्टर 17 स्थित बैंक स्कवेयर एरिया में बने सिंडीकेट बैंक में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण बैंक के सभी कंप्यूटर और कागजात जल चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि सुबह बैंक के अंदर से धुआं निकलते देख लोगों ने फायरबिग्रेड को सूचित किया। फायरबिग्रेड जब तक पहुंची, आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था।
चंडीगढ़ पुलिस ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटवाया, तब जाकर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। चंडीगढ़ पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन