{"_id":"570d0c6c4f1c1bae014a6ac0","slug":"fire-in-paint-shops-loss-of-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट की दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट की दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 12 Apr 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के पेंट की दुकान में आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना के मंजू सिनेमा के पास स्थित मार्केट में मंगलवार शाम पेंट की दो दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक-एक कर दस गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आग पर पानी डालने से आग और भी भड़क गई। इसके बाद पता चला कि दुकान के अंदर थिनर भी पड़ा है। इस पर फायर कर्मियों ने पानी की गाड़ियों के अंदर कैमिकल डालकर आग पर डाला जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पानी के जरिए सीवरेज में जाने वाले थिनर की वजह से सीवरेज के अंदर भी धुआं हो गया और वहां ब्लास्ट होने के कारण सीवरेज के ढक्कन बाहर आ गए। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी हेड क्वार्टर ध्रुव दहिया और थाना डिवीजन दो के एसएचओ संजीव कपूर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फ्रेंड्स पेंट और अंबर पेंट दो भाइयों की दुकान है। दुकान के पीछे ही उन्होंने गोदाम बना रखा है। इसमें पेंट के अलावा कैमिकल और थिनर रखा हुआ है। मंगलवार दोपहर दुकान में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख वहां पर काम करने वाले युवकों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला, लेकिन थिनर की वजह से आग ओर फैल गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आस-पास की दुकान के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने पांच-पांच चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया।
आस-पास की दुकानों को कराया खाली
पेंट की दुकान में लगी आग बुरी तरह से फैल गई थी। इससे दुकान के बाहर खड़े स्कूटर और एक्टिवा भी जल गए। पास की दो दुकानों को भी काफी नुकसान हो गया। जब आग ज्यादा फैली तो थाना डिवीजन दो के एसएचओ संजीव कपूर ने आस-पास लगने वाली करीब 12 दुकानों को खाली करवा दिया और अंदर काम करने वाले सभी लोगों को बाहर निकाल दिया। आस पास की कई दुकानों में दरारें आ गई। जिस दुकान में आग लगी थी उसका लेंटर भी गिर गया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
आग की सूचना मिलते ही जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह अपनी सारी टीम के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आग किस कारण लगी थी, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। आग फैलने का कारण अंदर पड़े कैमिकल और थिनर भी थे। आग पर काबू पाने के लिए पचास के करीब गाड़ियां पानी की डाली गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया आग देख कर वहीं रुक गए और फायर कर्मचारियों से आग के बारे में पूरी जानकारी ली।