9 गाड़ियां और 9 घंटे ...पर जलती रही आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरपुर के कैलाश नगर स्थित श्रेयांस फैब्रिक में सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आठ से नौ चक्कर लगाए। इस हिसाब से 65 से 70 गाड़ियां आग बुझाने में लगी। करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।
पुलिस और फायर विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फैक्टरी में आग लगने से हुआ नुकसान भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्टरी मालिक के अनुसार करोड़ों का नुकसान हुआ है।
श्रेयांस फैब्रिक के मालिक विजय जैन ने कहा कि उनकी फैक्टरी में धागा पड़ा होता है। इस धागे से टी शर्ट का कपड़ा तैयार होता है।
10 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
उन्होंने कहा कि फैक्टरी में 15 विदेशी मशीनें और 12 फ्लैट्स लगी हुई है। रविवार देर रात को वह फैक्टरी बंद कर अपने घर चले गए। पीछे से करीब सात मुलाजिम फैक्टरी में काम कर रहे थे।
सुबह करीब चार बजे फैक्टरी से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। इसे देख मजदूर तुरंत बाहर की ओर भागे। इसके बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया। उन्होंने इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। मालिक के आने से पहले मजदूरों ने पड़ोस वाली फैक्टरी मजदूरों के साथ मिल आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर बिग्रेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हर गाड़ी ने 65 से 70 चक्कर लगाकर दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी की सभी दीवारों में दरारें पड़ गई। पड़ोस की फैक्टरी मालिकों ने अपना कुछ हिस्सा खाली कर दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।