{"_id":"5acee3ed4f1c1b1e3d8b4c55","slug":"fire-in-chandigarh-pgi-emergency-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छोटी सी चिंगारी और लग गई आग...PGI का ऑपरेशन थियेटर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छोटी सी चिंगारी और लग गई आग...PGI का ऑपरेशन थियेटर जलकर खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चंडीगढ़ में इमरजेंसी के गायनी वार्ड स्थित एक ऑपरेशन थिएटर को एक छोटी सी चिंगारी से सुलगी आग ने जलाकर खाक कर डाला। जिस वक्त आग लगी, वहां तीन नंबर टेबल पर ऑपरेशन चल रहा था। जैसे ही आग लगी तो जच्चा, बच्चा सहित पूरे स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की वजह से पूरी इमरजेंसी में इतना धुआं फैल गया कि सभी ऑपरेशन थिएटर बंद करने पड़े। पीजीआई में मची अफरा-तफरी के बीच करीब एक घंटे में स्थिति पर काबू पाया गया। पीजीआई के दमकल विभाग को इसमें खासी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकरी के मुताबिक गाइनी वार्ड में टेबल नंबर पर तीन पर ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान एक नर्स ने इस्तेमाल के बाद नीडल को जलाने के लिए बर्नर में डाला तो उसमें से चिंगारियां निकलीं, जो पास से ही गुजर रहे ऑक्सीजन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे तुरंत ही आग फैलने लगी और इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने चिल्लाना शुरू किया। एक कर्मी ने थिएटर के बाहर आकर सिक्योरिटी को सूचित किया और साथ ही दमकल विभाग तक सूचना पहुंचाई गई।
सुरक्षा कर्मियों की मदद से एक महिला और नवजात को तुरंत ओटी से बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। एक के बाद एक मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग को बुझाया। हालांकि आग ओटी से बाहर नहीं आ पाई, लेकिन धुआं इतना फैल गया कि आस-पास के ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी का ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर खाली कराना पड़ा।
विज्ञापन
अफरा-तफरी के बीच प्रबंधन की उड़ी नींद
जैसे ही ओटी में आग लगने और उसके बाद मची अफरा-तफरी की सूचना पीजीआई उच्च प्रबंधन तक पहुंची तो उनकी नींद उड़ गई। मौके पर कई वरिष्ठ डाक्टरों को आकर स्थिति संभालनी पड़ी। हालांकि आग बुझने के बाद स्थिति पर काबू पाने में दो घंटे लग गए, लेकिन फिर भी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सके। समाचार लिखे जाने तक माहौल में दहशत बनी हुई थी। वहीं पीजीआई प्रबंधन भी आग लगने के कारणों पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन उस वक्त चालू थी, जब उसमें नीडल बर्नर से निकली चिंगारी संपर्क में आई। ऐसा भी हो सकता है कि पाइप में कोई लीकेज हो। हालांकि स्पष्ट कारण जांच के बाद ही पता चल पाएंगे।