फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in two gas cylinders, goods burnt

Chandigarh News: दो गैस सिलिंडर में लगी आग, सामान जला

Tue, 13 Jun 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two gas cylinders, goods burnt
मोहाली। सोहाना के बाजार में स्थित पीजा हब की किचन में दोपहर के समय अचानक से दो गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा किचन और दुकान आग की भड़कती लपटों की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इस दौरान दुकान का फर्नीचर व वहां रखा अन्य सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, दोपहर के करीब 1.10 पर दमकल टीम को सूचना मिली थी कि सोहाना स्थित पीजा हब नामक दुकान में आग लग गई है। सूचना पाते ही चीफ फायर ऑफिसर जसविंदर सिंह की सुपरविजन में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने तुरंत दुकान के भीतर प्रवेश कर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान पाया गया कि दुकान के किचन में रखे हुए दो गैस सिलिंडर में आग भड़की हुई है। गैस के सिलेंडरों में धमाका न हो जाए इस बात को ध्यान में रखते हुए टीम ने सबसे पहले इन दोनों सिलिंडर को दुकान के बाहर निकाल कर खुले स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद आग को कंट्रोल किया। दूसरी टीम ने दुकान में भड़की आग को कंट्रोल करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed