{"_id":"64cc0c9613c935d1e908bb45","slug":"fire-broke-out-in-kariyanas-showroom-goods-burnt-chandigarh-news-c-71-1-spkl1049-3775-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: करियाना के शोरूम में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: करियाना के शोरूम में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के एमएस एनक्लेव में एक करियाना के शोरूम में सुबह पांच बजे आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। एमएस एन्क्लेव में प्रमोद कुमार मंगला एक शोरूम में करियाने का कार्य कर रहा था। उसने बताया कि वह बीती रात अपना शोरूम बंद कर घर गया था। तड़के उन्हें सूचना मिली कि दुकान से धुआं निकल रहा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पूरी दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। उन्होंने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग ने साथ स्थित शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया था। उसका काफी नुकसान हो गया लेकिन दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
कोट्स...
आग की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पूरी तरह भड़क चुकी थी जिसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है जिसकी जांच की जा रही है। -जसवंत सिंह, फायर अफसर
विज्ञापन
कोट्स...
आग की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पूरी तरह भड़क चुकी थी जिसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है जिसकी जांच की जा रही है। -जसवंत सिंह, फायर अफसर
विज्ञापन