फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in hotel kitchen, extinguished by firefighters

Chandigarh News: होटल की रसोई में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई

Tue, 19 Sep 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in hotel kitchen, extinguished by firefighters
जीरकपुर। ओल्ड कालका रोड पर सोमवार करीब डेढ़ बजे एल गलौसी नामक होटल की छत पर बनी रसोई में भयंकर आग लग गई। इसके चलते होटल व साथ लगती सोसाइटी में भगदड़ मच गई। दमकल विभाग ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पौन घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दमकल विभाग ने बताया कि यह होटल नियमों के उलट पांच मंजिला बना हुआ है जहां फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी पहुंचने मशक्कत करनी पड़ी। हैरानी की बात तो यह है कि होटल के आगे से हाई वोल्टेज की लाइन निकल रही थी। यदि आग वहां तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि यह बीबीएमबी की हाई वोल्टेज की लाइन है। इसे किसी भी हालात में बंद नहीं किया जा सकता। होटल की पांचवीं मंजिल पर रसोई बनी थी जहां चार सिलिंडर भी पड़े हुए थे। यदि आग सिलिंडर तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। होटल में आग बुझाने का कोई भी इंतजाम नहीं था। ऊपर जाने के लिए भी एक छोटी सी सीढ़ी थी। इसके चलते दमकल विभाग को परेशानी झेलनी पड़ी। दमकल विभाग ने नगर परिषद को इस होटल को सील करने की सिफारिश भी की है।
विज्ञापन


होटल मालिकों को अधिकारी दे चुके हैं चेतावनी कुछ दिन पहले होटल के आगे से निकल रही ओल्ड कालका रोड को हाईकोर्ट के आदेशों पर 104 फीट करने के मुद्दे पर पीला पंजा चलाया गया था तो उन निर्माणों में यह होटल भी था। उस दौरान होटल के आगे का हिस्सा गिराया गया था जो सड़क में आ रहा था। इसके अलावा नगर परिषद अधिकारियों द्वारा उस समय होटल मालिकों को अवैध ढंग से बनाई एक मंजिल को खुद तोड़ने की चेतावनी दी थी लेकिन होटल मालिकों ने उनके चेतावनी को दरकिनार करते हुए अपना काम जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स....मैं चंडीगढ़ से डेराबस्सी जा रहा था तभी देखा कि धुआं निकल रहा है। इसके बाद मैंने खुद फायर टेंडर मांगवाएं। जैसे ही में गाड़ी घुमाकर होटल पहुंचा तो फायर टेंडर पहुंच चुके थे और आग बुझानी शुरू कर दी थी। एक तो होटल अवैध रूप से पांच मंजिला बना हुआ है और दूसरा सीढ़ियां भी बहुत छोटी थी। इसके चलते हमारी टीम को आग बुझाने में थोड़ी मुश्किल आई। नगर परिषद अधिकारियों को इस बिल्डिंग को सील करने की सिफारिश की है। -जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर दमकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed