फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in hardware shop in Yamunanagar

यमुनानगर: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, पांच घंटे में दमकल कर्मियों ने बुझाई, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 18 May 2022 10:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 May 2022 10:02 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाते वक्त दुकान के अंदर एक ब्लास्ट भी हुआ, जिससे पड़ोस की दुकान के शीशे भी टूट गए है। फिलहाल फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Fire broke out in hardware shop in Yamunanagar
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी स्थित मटका चौक पर बुधवार तड़के तीन बजे एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाते ही दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर स्वाहा हो चुका था।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने दी आग लगने की सूचना
जगाधरी के मटका चौक स्थित भाटिया हार्डवेयर की दुकान में अचानक सुबह करीब तीन बजे आग लग गई। आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब हुई तो उन्होंने तुरंत दुकान के मालिक को सूचना दी। दमकल के कर्मचारियों को भी सूचित किया गया। हालांकि दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन सुबह आठ बजे तक धुआं लगातार उठता रहा। 
विज्ञापन


दुकान में पड़ा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। दुकान मालिक के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट से ही आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाते वक्त दुकान के अंदर एक ब्लास्ट भी हुआ, जिससे पड़ोस की दुकान के शीशे भी टूट गए है। फिलहाल फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed