{"_id":"64a529b27a6280ef7d0aefe5","slug":"fire-broke-out-in-car-near-pal-dhaba-in-chandigarh-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ में शार्ट सर्किट से कार में लगी आग, बाल-बाल बचा रिटायर्ड नायब सूबेदार का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ में शार्ट सर्किट से कार में लगी आग, बाल-बाल बचा रिटायर्ड नायब सूबेदार का परिवार
Wed, 05 Jul 2023 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:58 PM IST
सार
मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के नाहन के रहने वाले विजय कुमार परिवार के साथ मंगलवार की शाम को सेक्टर-19 के बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। वापसी के दौरान सेक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट के पास हिमाचल नंबर की उनकी लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार में आग लग गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कार में लगी आग।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में मंगलवार रात भारतीय सेना से सेवानिवृत नायब सूबेदार विजय कुमार की मारुति स्विफ्ट कार में सेक्टर-27/28 लाइट प्वाइंट के पास पाल ढाबे के नजदीक अचानक आग लग गई। कार में उनके साथ सवार हिमाचल प्रदेश पुलिस में होमगार्ड में तैनात उनकी पत्नी, साली और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना रात करीब 9 बजे की है।
यह भी पढ़ें: साइबर क्राइम का नया ट्रेंड: चंडीगढ़ पुलिस ने जारी किया अलर्ट, Whatsapp Pink डाउनलोड करवा डाटा चुरा रहे अपराधी
मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के नाहन के रहने वाले विजय कुमार परिवार के साथ मंगलवार की शाम को सेक्टर-19 के बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। वापसी के दौरान सेक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट के पास हिमाचल नंबर की उनकी लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार में आग लग गई। वह परिवार समेत तुरंत गाड़ी से उतर गए। वहीं मौके पर खड़े लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर भी पहुंच गई। दमकल विभाग के फायर टेंडर की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर वरिष्ठ फायरमैन रमेश कुमार, फायरमैन सुनील रंगी, रोमान और लवप्रीत पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगी। कार चालक विजय कुमार ने कहा कि खरीदारी के बाद उन्हें वापस नाहन जाना था। गाड़ी में उनकी 13 साल की बेटी और 11 साल का बेटा भी था। वह चंडीगढ़ घूमने के साथ खरीदारी करने आए थे।