{"_id":"63938171a3dfb25a5b47fc6e","slug":"fire-broke-out-in-a-truck-full-of-expired-medicines-and-sanitizers-in-lalru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: लालड़ू में एक्सपायर दवाओं और सैनिटाइजर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर लगा लंबे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: लालड़ू में एक्सपायर दवाओं और सैनिटाइजर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर लगा लंबे जाम
Sat, 10 Dec 2022 12:20 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:20 AM IST
सार
लेहली चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें हाईवे पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए। यहां पर आकर दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती रही। देर रात तक ट्रक में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित लालड़ू के नजदीक झरमल नदी के पास करीब सवा आठ बजे एक्सपायर दवाएं और सैनिटाइजर से भरे एक ट्रक में अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया और कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में कई एंबुलेंस और वीआईपी की गाड़ियां भी फंसी रहीं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक प्रवीण कुमार और क्लीनर राजेश कुमार ने बताया कि वहां पर एक कंपनी से एक्सपायर दवाओं, सैनिटाइजर सहित अन्य प्रोडक्ट को ट्रक में भरकर इसका निस्तारण करने के लिए (आग से जलाकर नष्ट करने के लिए) लिए हरियाणा में हिसार ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह करीब सवा 8 बजे लेहली से आगे झरमल नदी के पुल के पास पहुंचे तो एक बस चालक ने उन्हें बताया कि तुम्हारे ट्रक में पीछे आग लगी है। इस पर उन्होंने तुरंत ट्रक को हाईवे के किनारे रोककर नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
देखते ही देखते ट्रक धू-धू करके जलने लगा। ट्रक में भारी मात्रा में रखे सैनिटाइजर के कारण आग और ज्यादा बढ़ गई। ट्रक में रखे छोटे ड्रमों में आग लगने से धमाके होने लगे। इस दौरान आग की लपटों को देखकर हाईवे से दोनों ओर गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। इस कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कुछ सामान को आग से बचाने के लिए जेसीबी मंगवाकर सामान को उठाने की कोशिश की गई। दमकल विभाग के जवान आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए देर रात तक मशक्कत करे रहे।
लेहली चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें हाईवे पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए। यहां पर आकर दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती रही। देर रात तक ट्रक में आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया था।