फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in a hosiery factory in Ludhiana

Ludhiana News: होजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका

Thu, 11 May 2023 05:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 May 2023 05:06 PM IST
सार

फायर अफसर राजिंदर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। इलाके के लोगों ने कहा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को तंग गलियां होने की वजह से मशक्कत करनी पड़ी। आग करीब एक घंटे बाद काबू में आई। आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire broke out in a hosiery factory in Ludhiana
लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के महमूदपुरा इलाके में गुरुवार की सुबह उस समय भगदड़ मच गई, जब इलाके में स्थित एके चोपड़ा होजरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग फैक्टरी की चौथी मंजिल पर लगी थी। आसपास के लोगों ने दूसरी फैक्ट्रियों पर जाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर विभाग को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद चार गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से फैक्टरी में पड़ा सारा कच्चा सामान, बना हुआ माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एके चोपड़ा होजरी के मालिक राजू चोपड़ा ने बताया कि उनकी फैक्टरी में होजरी गुड्स तैयार की जाती हैं। फैक्टरी महमूदपुरा इलाके है। गुरुवार की सुबह अचानक फैक्टरी की चौथी मंजिल में आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैल गई और धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने उन्हें जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर अफसर राजिंदर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। इलाके के लोगों ने कहा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को तंग गलियां होने की वजह से मशक्कत करनी पड़ी। आग करीब एक घंटे बाद काबू में आई। आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed