{"_id":"fc8078698ee3fc250c3d960efbd21867","slug":"fire-brigade-will-recruit-former-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों के लिए नगर निगम लाया गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों के लिए नगर निगम लाया गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के फायर डिपार्टमेंट में फायरमैन की कमी को दूर करने के लिए अब पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। सोमवार को नगर निगम की हाउस मीटिंग में ये प्रस्ताव मंजूरी के लिए आएगा।
विज्ञापन
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज में सुधार के लिए 11 जुलाई को बैठक हुई थी। इसी बैठक में चर्चा के बाद ये प्रस्ताव तैयार हुआ था। चीफ फायर ऑफिसर सुनील भाटिया ने कहा था कि जब तक रेगुलर भर्ती नहीं होती तब तक कांट्रैक्ट पर एक्स-सर्विसमैन को फायर ब्रिगेड में भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
15700 रुपये वेतन पर भर्ती होंगे फायरमैन
विभाग में 192 फायरमैन व 48 ड्राइवरों की कमी है। नगर निगम अब पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को)से 18405 रुपये मासिक वेतन पर ड्राइवर और 15700 रुपये पर मासिक वेतन पर फायरमैन भर्ती करेगा। इन पूर्व सैनिकों को भी विभाग की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेंड कर्मचारी कर रहे ऑफिस वर्क
विभाग में पहले ही कर्मचारियों की कमी है और अफसरों ने ट्रेंड फायरमैन दफ्तरों के कामकाज में लगा रखे हैं। निगम ने डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के लिए 15 फायरमैन और लीडिंग फायरमैन को बंगलूरु में ट्रेनिंग के लिए भेजा था, जिनमें से 4 ही फील्ड में काम कर रहे हैं, जबकि बाकी सब ऑफिस वर्क कर रहे हैं।