फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire breaks out in ashish oil factory, hisar news

ऑयल मिल में लगी भयंकर आग, 15 से ज्यादा झुलसे, कई गंभीर

Mon, 06 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 06 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out in ashish oil factory, hisar news
ऑयल मिल में लगी भयंकर आग

हिसार से उकलाना में सुरेवाला मोड के पास रविवार सुबह करीब 3 बजे आशीष ऑयल मिल में भयानक आग लग गई। जिससे वहां काम कर रहे 15 से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। उन सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी घंटों की जद्दोजहत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आशीष ऑयल मिल काफी दिनों से बंद पड़ी थी और कल ही इसे शुरू किया गया था। एक रात भी नहीं गुजरी थी कि इस ऑयल मिल के बॉयलर में लीकेज के चलते आग लग गई, जिससे यहां पर पड़ा कच्चा सामान जल गया और जो यहां पर मशीनरी है उसमें भी आग लग गई। आग से यहां पर काफी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही हिसार की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed