फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out at chemical factory in Ludhiana of Punjab

130 धमाकों की आवाज से लुधियाना में दहशत, फैक्टरी में लगी भीषण आग

Wed, 08 May 2019 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at chemical factory in Ludhiana of Punjab
केमिकल फैक्टरी में लगी आग

लुधियाना के ढंढारी कलां की दुर्गा कॉलोनी इलाके में स्थित प्रकाश केमिकल फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। केमिकल की वजह से देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। करीब एक किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिखाई दे रही थी। फैक्टरी में केमिकल से भरे ड्रम रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन


इस कारण करीब 130 धमाके भी हुए। आग ने आसपास की दो फैक्ट्रियों दशमेश बैग फैक्टरी और गत्ता फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की सभी गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग विकराल होने से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी अंदर नहीं जा पा रहे थे। जिस समय हादसा हुआ, फैक्टरी में 20 लोग फंसे थे। हालांकि वे बाहर निकल आए थे। 

विज्ञापन

Fire breaks out at chemical factory in Ludhiana of Punjab
फैक्टरी से उठता धुएं का गुबार

प्रकाश केमिकल फैक्टरी में मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। हादसा उस समय हुआ, जब फैक्टरी का एक ड्राइवर ट्रक को बैक कर रहा था, इसी दौरान ट्रक बिजली के तार को छू गया और आग भड़क गई। आग देख कर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। केमिकल के चलते आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। 

इसके बाद फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रमों में धमाके होने लगे। आसपास की फैक्टरियों में केमिकल के ड्रम गिरने की वजह से आग लग गई। आग की वजह से आसपास की दूसरी फैक्टरियों और घरों को भी खाली करवा लिया गया है। प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें भी फायर ब्रिगेड विभाग के साथ पहुंच गई है। फिलहाल राहत कार्य जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed