फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fire at vehicle of election campaign of AKALI dal, punjab ka prakash

मोहाली में अकाली दल के प्रचार वाहन में टेस्टिंग के दौरान आग, दहशत

Thu, 23 Jun 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 23 Jun 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
fire at vehicle of election campaign of AKALI dal, punjab ka prakash
अकाली दल के चुनाव प्रचार के लिए तैयार वाहन ‘पंजाब का प्रकाश’ में आग - फोटो : amar ujala

अकाली दल की ओर से चुनाव प्रचार के लिए तैयार वाहन ‘पंजाब का प्रकाश’ में टेस्टिंग के समय आग लग गई। अकाली दल की ओर से चुनाव प्रचार के लिए तैयार वाहन ‘पंजाब का प्रकाश’ में टेस्टिंग के समय आग लग गई। हादसा मोहाली के सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार दोपहर को हुआ। अकाली दल की ओर से अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए ‘पंजाब का प्रकाश’ सीरीज के तहत तैयार किए गए प्रचार वाहन में टेस्टिंग करते समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस बीच प्रशासन के अधिकारी व लोग जुट गए। जबकि करीब 15 मिनट देरी से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। देर होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार वीरवार से आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर प्रचार अभियान शुरू करेगी। इसके लिए करीब पचास स्पेशल गाडियां तैयार की गई हैं। इनमें जहां एसईडी के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियों को दिखाया जाना है। वहीं, चार साहिबजादे फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसी बीच बुधवार दोपहर तक गाड़ियां स्टेडियम में पहुंच गई थी। सभी गाड़ियों को एलईडी लगाकर चेक किया जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक वैन में से धुआं निकलने लगा। जब वैन की खिड़की खोल कर देखी तो वैन में लगाए गए जनरेटर में आग लग गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वैन आग की लपटों में घिर चुकी थी। इस दौरान फायर सिलेंडरों से लोग आग बुझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके अलावा टंकियों के पानी का भी प्रयोग किया गया। इस दौरान जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब आग को कंट्रोल किया गया। एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कैबिनेट मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
वीरवार को कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया इन वैनों को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इन वैनों के बाहर चारों ओर मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया की फोटो लगे विज्ञापनों के साइन बोर्ड लगे हुए हैं। प्रत्येक वैन के एक ओर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है और वैन में जनरेटर रखा गया है, इसकी मदद से लोगों को पंजाब सरकार की स्कीमों और प्राप्तियों की वीडियो गांवों और शहरों में दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed