{"_id":"57586e514f1c1b41359c555a","slug":"fire-at-private-hospital-woman-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में आग लगने से मची अफरा तफरी, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में आग लगने से मची अफरा तफरी, महिला झुलसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल के यूसी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हादसे में एक महिला मामूली रूप से झुलसी। चंडीगढ़ के सेक्टर-46 स्थित निजी अस्पताल के यूसी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इसके बाद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस हादसे में एक महिला मामूली रूप से झुलस गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को अस्पताल की कैंटीन में आग लग गई। कैंटीन की छत फाइबर की थी, इस कारण आग जल्द फैल गई। इस वजह से अस्पताल में दाखिल मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने दूसरी जगह शिफ्ट किया। सूचना पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
दमकल कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग गैस लीक होने के कारण लगी थी। इस हादसे में कैंटीन चलाने वाली महिला मामूली रूप से झुलस गई। उसका जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन