{"_id":"5919fe334f1c1b277e8b4569","slug":"fire-at-panjab-university-administrative-block-iit-roorkie-investigate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू की आग बुझी लेकिन उठे नये सवाल, गवर्नर ने वीसी को तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू की आग बुझी लेकिन उठे नये सवाल, गवर्नर ने वीसी को तलब किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
पीयू की प्रशासनिक बिल्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में लगी आग तो बुझ चुकी है, लेकिन इसके बाद उठे सवाल बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में रविवार अल सुबह लगी आग मामले में पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पीयू के वीसी अरुण कुमार ग्रोवर को फिर से मंगलवार को तलब किया है। हादसे के बाद गवर्नर की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने पर वीसी ने सोमवार को गवर्नर हाउस पहुंचकर अधिकारियों को आंतरिक जांच रिपोर्ट सौंपी।
हालांकि गवर्नर से वीसी की मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं, आग लगने के कारण की जांच के लिए आईआईटी रुड़की की विशेष फोरेंसिक टीम चंडीगढ़ आएगी। आईआईटी रुड़की को जांच सौंपने के फैसले से चर्चा है कि प्रशासन के बड़े अधिकारियों को पीयू की आंतरिक जांच पर भरोसा नहीं है।
आग बुझी, लेकिन उठे नये सवाल
घोटालों पर आरटीआई मांगी गई थी, राज दबाने के लिए तो नहीं दिया गया अंजाम
हाल ही में फ्लोर रेनोवेट हुआ, वायरिंग नई थी तो शॉट सर्किट कैसे?
पेंशन घोटाले की जांच चल रही थी, प्रमोशन भी अटकी हुई थी

चार सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ
पीयू की प्रशासनिक बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पीयू में आग लगने की घटना को लेकर सोमवार को चार सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की गई। पुलिस ने आग लगने, सूचना मिलने और किसको-किसको कब-कब सूचना देने के बारे में पूछताछ की। हालांकि इस दौरान पूछताछ में किसी तरह का संदिग्ध जवाब सामने नहीं आने के बाद सभी को वापस भेज दिया गया।
दो दिन बाद भी कमेटी नहीं
वीसी की घोषणा के बाद आग लगने की की जांच के लिए पीयू प्रशासन की ओर से अब तक कमेटी नहीं बनाई गई है। छोटी से छोटी घटना पर कमेटी बनाने वाली पीयू इस बड़े मामले पर अब तक मौन है।
केंद्र को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संभावना है कि आईआईटी की फोरेंसिक टीम मंगलवार से अपनी जांच शुरू कर देगी। एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी करके स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ रिपोर्ट केंद्र को भेजी जानी है। अब यह आईआईटी की फोरेंसिक टीम पर है कि वह स्थानीय सीएफएसल की टीम की मदद लेती हैं या नहीं।