{"_id":"a9c2e78302d18f0b4eb41d940de8c033","slug":"fire-at-highcourt-campus-canteen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट परिसर की कैंटीन में शॉर्ट सर्किट से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट परिसर की कैंटीन में शॉर्ट सर्किट से आग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट परिसर की कैंटीन में मंगलवार को दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने से काफी सामान जल गया। अचानक निकली चिंगारी आग में बदलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कैंटीन में रखा सिलेंडर आग की चपेट में आने से बच गया। इसके बाद पहुंची फायर विभाग की दो गाड़ियों ने पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार आग की सूचना दोपहर करीब 11:50 पर आई। पुलिस के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अनिल कुमार नाम के युवक की कैंटीन में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से कैंटीन का सामान व फर्नीचर जले हैं। हालांकि, सिलेंडर और आसपास आग फैलने से पहले काबू पाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन