फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR not being uploaded on police website since 11 days

पुलिस की वेबसाइट पर 11 दिन से अपलोड नहीं हो रही एफआईआर

Sun, 03 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR not being uploaded on police website since 11 days
चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने हाईटेक होने का दावा करने वाली यूटी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर एफआईआर अपलोड ही नहीं हो रही है। वेबसाइट पर आखिरी एफआईआर 24 मार्च को अपलोड हुई थी। पिछले 11 दिनों से वेबसाइट पर कोई भी एफआईआर की कॉपी अपलोड नहीं की गई है। इससे लोगों को न तो अपने एफआईआर की जानकारी मिल रही है और न उसकी स्थिति का पता चल पा रहा है। अब भी लोगों को एफआईआर के लिए थाने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार किसी भी केस की 24 घंटे में एफआईआर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश हैं, लेकिन शहर की हाईटेक पुलिस को लोगों की समस्या से कोई मतलब नहीं।
नहीं मिल रही ई-एफआईआर की कॉपी
पुलिस ने ऑनलाइन ई-एफआईआर व्यवस्था पर पूरा फोकस कर रखा है। केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से उद्घाटन किए जाने के बाद 6 दिन में अब तक 17 ई-एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। ये सारे मामले वाहन चोरी के हैं। ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज करने के बाद तुरंत कॉपी का प्रिंट भी ले सकते हैं लेकिन लोग वेबसाइट में दिक्कत के कारण एफआईआर की कॉपी डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
एक महीने में अदालत में देनी होगी रिपोर्ट
वाहन चोरी में ई-एफआईआर दर्ज करवाने के 24 घंटे के अंदर जांच अधिकारी को पीड़ित से मामले के बारे में बात करनी होती है। एक महीने तक वाहन बरामद नहीं हुआ तो पुलिस अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट फाइल करेगी। इसके बाद पीड़ित बीमा के लिए दावा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
सर्वर बदला गया, इस वजह से पुराना डाटा रिस्टोर नहीं हुआ है। इससे तकनीकी समस्या आ रही है। सोमवार तक इसे ठीक करा दिया जाएगा।
रामगोपाल, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed