फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR has been registered at Malout Police Station in Case of BJP MLA thrashed case

पंजाब में भाजपा विधायक पर हमला : पुलिस ने 300 लोगों पर दर्ज किया केस, सभी दलों ने की घटना की निंदा

Sun, 28 Mar 2021 09:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
FIR has been registered at Malout Police Station in Case of BJP MLA  thrashed case
मलोट में भाजपा विधायक पर हमला। - फोटो : ANI

पंजाब के मलोट में अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर किसानों ने हमला किया और इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए। विधायक के चेहरे पर कालिख पोतने की भी कोशिश की। इस मामले में मलोट थाने में लखनपाल सिंह,आमलवाला, सुखदेव सिंह बूड़ा गुर्जर, निर्मल सिंह जस्सेवाला, नानक सिंह फकरसर, कुलविंदर  सिंह दानेवाला, राजविंदर सिंह जंडवाला, अवतार सिंह फकरसर और 300 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


विधायक की भी सुरक्षा नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार : नारंग
मलोट में हुई घटना के बाद अबोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचे विधायक नारंग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस घटना से पंजाब सरकार की नालायकी सामने आ गई है। जब पंजाब सरकार एक विधायक की सुरक्षा नहीं कर सकती तो आम जनता उनसे क्या उम्मीद कर सकती है। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात कहने मलोट गया था और किसानों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके पंजाब सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला कम करना चाहती है लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।

विज्ञापन

पंजाब में आज गुंडा राज चल रहा है। इस घटना से हमारा हौसला कम नहीं हुआ बल्कि और बढ़ा है। उन्होंने कहा किसानों के रूप में धरना प्रदर्शन कर रहे समाज विरोधी तत्व ही ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विधायक ने कहा कि इस बारे में चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक के पार्टी पदाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। पार्टी के आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मलोट में हुआ कातिलाना हमला बेहद निंदनीय है। यह घटना प्रदेश के इतिहास में दुखद दिन के रूप में जानी जाएगी। कैप्टन सरकार राज्य में कानून और व्यवस्था की रक्षा करने में पूरी विफल रही है। प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति निचले स्तर को छू रही है। -अश्वनी शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब।

जाखड़ ने भाजपा विधायक पर हुए हमले की निंदा की
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मलोट में हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसान आंदोलन को कमजोर करेंगी। जाखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए और सभी को देश के प्रत्येक नागरिक के बोलने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इस समय किसान आंदोलन अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सही दिशा में जा रहा है लेकिन इस तरह की घटनाएं किसान आंदोलन के लिए घातक सिद्ध होंगी। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वे इस तरह की गैर कानूनी कार्रवाई से दूर रहें, क्योंकि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की आज्ञा नहीं दी जा सकती है।

भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हिंसक हमला निंदनीय है। एक निर्वाचित प्रतिनिधि की गरिमा की रक्षा में राज्य पुलिस की नाकामी की जिम्मेदारी तय करने के लिए घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  - सुखबीर बादल, शिअद प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब।

जिला अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए मिलीभगत के आरोप
अबोहर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा ने कहा कि किसानों की आड़ में विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, अकाली दल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का विरोध किया है। गोरा पठेला ने पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि ये घटना अति निंदनीय है। जब विधायक नारंग को पुलिस सुरक्षा में ले जाया जा रहा था तो उनके साथ भी प्रदर्शनकारियों ने गाली-गलौच की। इस घटना की बड़े स्तर पर जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed