फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR against Chaitanya Aggarwal in case of fraud with MP Kher

Chandigarh News: सांसद खेर से धोखाधड़ी के मामले में चैतन्य अग्रवाल पर एफआईआर

Tue, 19 Dec 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR against Chaitanya Aggarwal in case of fraud with MP Kher
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर से छह करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मनीमाजरा निवासी कारोबारी चैतन्य अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को जिला अदालत में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में दी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सांसद खेर की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ 16 दिसंबर की रात 10.18 बजे आईपीसी की धारा-420 व 406 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

किरण खेर की ओर से पुलिस को 12 दिसंबर की सुबह 10 बजे शिकायत दी गई थी। उधर, पुलिस की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद चैतन्य के वकीलों ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। अब दोबारा से अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की तैयारी है। एफआईआर से पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए चैतन्य की ओर से जिला अदालत में आग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर अदालत ने 18 दिसंबर तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस को मामले में स्टेटस रिपोर्ट देने लिए कहा था।
विज्ञापन

उधर, बताया जा रहा है कि आरोपी चैतन्य अग्रवाल ने थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य ने पुलिस को बताया कि सांसद खेर ने उसे 8 करोड़ रुपये निवेश के लिए दिए थे, जिसमें से दो करोड़ वह लौटा चुका है। बाकी के 6 करोड़ देने बाकी हैं। चैतन्य का आरोप है कि सांसद उसे धमका रहीं हैं और उन्हें प्रताड़ित कर रहीं हैं। मामले में सांसद से जान का खतरा बताते हुए उसने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। हाईकोर्ट ने चैतन्य और उसके परिवार को 18 दिसंबर तक सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
सांसद खेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि अगस्त 2023 में चैतन्य उनसे मिला था। उसने उन्हें विभिन्न योजनाओं में पैसे निवेश करने को प्रेरित किया। इसके बाद सांसद ने 8 करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिए चैतन्य के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। आरोपों के तहत चैतन्य ने सांसद को निवेश किए गए रुपये को 18 प्रतिशत ब्याज के साथ एक माह में लौटाने का वादा किया था। बाद में खेर को मालूम पड़ा कि आरोपी उनके पैसों को योजनाओं में नहीं लगाया है बल्कि खुद उपयोग कर रहा है। इसके बाद उन्होंने आरोपी से अपने पैसे मांगे लेकिन आरोपी दुबई चला गया। कई बार कहने पर आरोपी ने दी गई कुल रकम में से 2 करोड़ ही वापस किए। बाकी रकम अब तक नहीं लौटाई। इसके बाद किरण खेर ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed