{"_id":"67547733e838b00a7b09acb9","slug":"fir-against-author-who-wrote-biography-of-sidhu-moosewala-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक के खिलाफ FIR, गलत तथ्य पेश करने का है आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक के खिलाफ FIR, गलत तथ्य पेश करने का है आरोप
Sat, 07 Dec 2024 09:56 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:56 PM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी पर किताब लिखने वाले लेखक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनजिंदर माखा ने सिद्धू मूसेवाला के जीवन पर एक किताब लिखी है। जिसमें गलत तथ्य छापने का आरोप है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और उसके परिवार की जानकारी को अपनी किताब में गलत तथ्य पेश करने वाले एक लेखक खिलाफ थाना सदर मानसा की पुलिस ने सिद्धू मूसे वाला के पिता बलकौर सिंह की शिकायत परमामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह उर्फ मनजिंदर माखा की ओर से तैयार की गई किताब रियल रीजन बाय लीजेंड डाइड में उनके परिवार और उनके बेटे सिद्धू मूसे वाला के बारे में गलत तथ्य पेश किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा के उक्त व्यक्ति का उनके घर आना जाना था और उसने उनके घर से कुछ दस्तावेज लेकर किताब मे जो कुछ प्रकाशित किया गया और जिन घटनाओं को लेकर उसने अपनी किताब में इस्तेमाल किया है उसमें पेश किए गए तथ्य सही नहीं है।
विज्ञापन
बलकौर सिंह की शिकायत पर थाना सदर मानसा के सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने मनजिंदर सिंह उर्फ मनजिंदर माखा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।