{"_id":"5a4a80b34f1c1ba12d8bbcff","slug":"fines-up-to-15-on-violation-get-50-percent-discount","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः वॉयलेशन पर 15 तक जुर्माना जमा कराएं, 50 प्रतिशत की छूट पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः वॉयलेशन पर 15 तक जुर्माना जमा कराएं, 50 प्रतिशत की छूट पाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
सीएचबी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचबी की ओर से वॉयलेशन वाले मकान में रहने वाले लोगों के लिए नए साल पर एक ऑफर है कि अगर कोई खुद ही अपनी वायलेशन को कैलकुलेट कर जुर्माने का भुगतान एक से 15 जनवरी के बीच करता है तो उसे तय रेट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
सीएचबी की ओर से इस तरह की वॉयलेशन पर पहली बार जुर्माना लिया जा रहा है। शहर के 90 प्रतिशत से ज्यादा हाउसिंग बोर्ड के मकानों में कोई न कोई वॉयलेशन है। सितंबर माह में सीएचबी ने 100 रुपये स्क्वेयर फुट के हिसाब से जुर्माने का रेट तय किया था, जो अलाटी को हर साल जमा करवाना है, लेकिन विरोध के बाद सीएचबी ने इस रेट पर भी 10 से 50 प्रतिशत की छूट दे दी थी।
इस छूट के बाद सीएचबी ने पहले 15 दिन में जुर्माने की राशि खुद जमा करवाने वाले को 50 प्रतिशत की ओर छूट दी है। सीएचबी के अनुसार जो लोगों की ओर से खुद वॉयलेशन बताई जाएगी अगर इसके बावजूद कोई शिकायत करता है तो अतिक्रमण विंग की ओर से उस मकान को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर बताई गई वॉयलेशन और चेकिंग के दौरान मिली वॉयलेशन में कोई अंतर मिला तो बिना किसी छूट के पूरा जुर्माना चार्ज किया जाएगा। सीएचबी के अनुसार जो अलाटी खुद जुर्माना जमा नहीं करवाएगा, उसे वॉयलेशन और खारिज करने के नोटिस दिए जाएंगे। 50 प्रतिशत की छूट 15 जनवरी तक की है इसके बाद पूरा जुर्माना ही चार्ज किया जाएगा।
नवंबर माह में अलग-अलग कैटेगरी का इतना जुर्माना किया था कम
कैटेगरी छूट
ईडब्ल्यूएस 50
एलआईजी 40
एमआईजी 20
एमआईजी 10
खुद आगे आए तो ही मिलेगा लाभ
यह छूट 100 रुपये प्रति स्क्वेयर फुट के हिसाब से तय की गई जुर्माने की राशि पर दी गई थी, लेकिन इस छूट पर एक से 15 जनवरी तक 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। इस हिसाब से ईडब्ल्यूएस के मकान अलाटी अगर खुद अपनी वॉयलेशन को कैलकुलेट कर जुर्माना जमा करवाता है तो उस पर 25 रुपये प्रति स्क्वेयर फुट के हिसाब से जुर्माना साल का लगेगा, जबकि एलआईजी के मकान अलाटी पर 30, एमआईजी के मकान पर 40 और एचआईजी फ्लैट अलाटी को 45 रुपये स्क्वेयर फुट के हिसाब से वॉयलेशन को कैलकुलेट कर जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा।
हम नहीं जमा करवाएंगे वायलेशन का जुर्माना : रेजिडेंट्स
सीएचबी रेजिडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले सेक्टर-40 में हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले लोगों ने सीएचबी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। फेडरेशन के प्रवक्ता रजत मल्होत्रा ने कहा कि जनवरी माह में जो हाउसिंग बोर्ड ने खुद ही अलाटियों को वॉयलेशन कैलकुलेट कर जुर्माने की राशि जमा करवाने के लिए कहा है। वह कोई भी निवासी जमा नहीं करवाएगा।
मल्होत्रा का कहना है कि लोग जरूरत के अनुसार बदलाव की मंजूरी मांग रहे थे न कि वॉयलेशन का जुर्माना लगाने के लिए कह रहे थे। यह तो सीएचबी उनसे वॉयलेशन का किराया हर साल का वसूल रहा है।
मल्होत्रा का कहना है कि तय किए गए जुर्माने के रेट को सीएचबी को वापस लेना चाहिए और सभी मकानों में जो जरूरत के अनुसार बदलाव किए गए हैं, उसे रेगुलर किया जाए। यह प्रदर्शन सेक्टर-40 बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास किया गया।