फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   finance minister house, jat andolan, jat reservation, captain abhimaniyu, rohtak, haryana

वित्तमंत्री की जली कोठी का मुआवजा दावे से आधा, बाकी इससे भी कम

Wed, 27 Apr 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Wed, 27 Apr 2016 03:19 PM IST
सार

दावा किया गया था 7.5 करोड़ रुपये, आकलन समिति ने कर दिया आधा
एक करोड़ से ऊपर के दावों पर भी प्रशासनिक कमेटी ने मुआवजा किया तय 
मकड़ौली कला में मैनेजमेंट कालेज के 8 करोड़ के दावे पर 80 लाख मिलेंगे
आरएन मॉल, पठानिया स्कूल, जॉन वेसले के दावों पर भी तय की गई राशि

विज्ञापन
finance minister house, jat andolan, jat reservation, captain abhimaniyu, rohtak, haryana
श्रम एवं रोजगार मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने संशोधन विधेयक प्रस्तुत - फोटो : amarujala

विस्तार

जाट आरक्षण आंदोलन के बाद हुए उपद्रव में जलाए गए प्रतिष्ठानों का जिस तरह आम लोगों के लिए मुआवजा तय किया गया है, उसी तरह वित्तमंत्री के मुआवजा दावों को भी तय किया गया है। वित्तमंत्री की जली संपत्तियों के मुआवजा दावे को आकलन समिति ने तकरीबन आधा कर दिया है।
विज्ञापन


वित्तमंत्री के सिंधुभवन का मुआवजा 3.56 करोड़ रुपये तय किया गया है, जबकि दावा 7.5 करोड़ रुपये किया गया था। इसके अलावा, एक करोड़ से ऊपर के दावों पर भी आकलन समिति ने मुआवजा तय कर दिया है, जिनमें आरएन मॉल, पठानिया स्कूल, जॉन वेसले, मकड़ौली कला के मैनेजमेंट कालेज शामिल हैं। वहीं, आकलन समिति का कहना है कि जिन लोगों की संपत्तियों का आकलन किया गया है यदि वह उससे संतुष्ट नहीं हैं तो उनका दोबारा से आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी के अलावा कई अन्य लोगों की संपत्तियों में आग लगाई थी। कैप्टन की ओर से सिंधुभवन के पास की दूसरी कोठी नंबर 13 के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये का दावा किया गया था, जिसके लिए आकलन समिति ने 68 लाख रुपये मुआवजा तय किया है। इसी तरह सिंधु फार्म के लिए डेढ़ करोड़ का दावा किया गया था, जिसके लिए 45 लाख रुपये मुआवजा तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री के बीएड कालेज का दावा एक करोड़ से ज्यादा का था, जिसका 28 लाख मुआवजा तय किया गया है। इंडस पब्लिक स्कूल के 3 करोड़ के दावे पर 1.40 करोड़ रुपये मुआवजा तय किया गया है। इस तरह वित्तमंत्री की ओर से सभी संपत्तियों के नुकसान के अलग-अलग दावों का मुआवजा आकलन कर दिया गया है। वित्तमंत्री की दो अन्य संपत्तियों का भी आकलन किया गया था, लेकिन तय मुआवजे पर उन्होंने संतुष्टि नहीं जताई। अब उनका आकलन दोबारा कराया जा सकता है। 

रोहतक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट मकड़ौली कला का दावा 8 करोड़ 45 लाख रुपये किया गया था, जिसे आकलन समिति ने 80 लाख रुपये तय किया है। श्रीराम ग्लोबल स्कूल का 2 करोड़ 45 लाख मुआवजे का दावा किया गया था, जिसे 48 लाख तय किया गया है।


रीता जैन केसी कलेक्शन का एक करोड़ 17 लाख की जगह 70 लाख, पठानिया पब्लिक स्कूल का एक करोड़ 38 लाख 46 हजार की जगह 40 लाख, डीएवी कालेज एजुकेशन का एक करोड़ 52 लाख 42 हजार की जगह 75 लाख, योगेश अरोरा के हरियाणा टेंट हाउस का 2 करोड़ 22 लाख 27 हजार की जगह 51 लाख, जॉन वेसले का 4 करोड़ 96 लाख 93 हजार की जगह 82 लाख, होटल रिवोली का एक करोड़ 52 लाख 48 हजार की जगह 67 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा देना तय किया गया है। वहीं, आरएन मॉल का 3 करोड़ 50 लाख और शमशेर लॉ कालेज का एक करोड़ 40 लाख का मुआवजा देना तय किया गया है। इनके अलावा अभी अन्य संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed