{"_id":"58b7a2f64f1c1b9c69830939","slug":"finance-budget-2017-18-in-haryana-asssembly-on-6th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा में वित्त बजट 6 मार्च को, तैयारियां हो गई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा में वित्त बजट 6 मार्च को, तैयारियां हो गई पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट छह मार्च को पेश होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
सोमवार सुबह 11 बजे वित्त मंत्री हरियाणा विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे। उधर बुधवार को बजट की तारीख और समय को लेकर सदन के अंदर मसला उठाया गया। बजट की तारीख और समय में संशोधन के लिए नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य विधायकों ने भी सुझाव दिए।