{"_id":"40cfe6fe86bf89e6c3b536c370422d63","slug":"finance-and-contract-committee-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मिति से बनी फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मिति से बनी फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की सबसे अहम फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के लिए अब चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को सर्वसम्मिति से कमेटी का गठन हो गया। कमेटी में 5 सदस्यों के लिए 23 जनवरी को होने वाली हाउस मीटिंग में चुनाव तय थे।
शनिवार को 5 ही उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। ऐसे में चुनाव की स्थिति बनी ही नहीं और सर्वसम्मिति से कमेटी का गठन कर दिया गया।
कमेटी में दो मनोनीत पार्षद एमपी कोहली, अनूप सन्नी गिल, भाजपा-अकाली से सौरव जोशी, मलकीयत सिंह और कांग्रेस की ओर से प्रदीप छाबड़ा ने नामांकन भरे हैं।
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर-कम सेक्रेटरी सेक्रेट्री राजीव गुप्ता ने बताया कि एफएंडसीसी के लिए अब चुनाव करवाने की जरूरत नहीं है। 5 ही उम्मीदवारों ने नामांकन भरे, जिसके बाद सर्वसम्मिति से कमेटी गठित कर दी गई।