फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   finance and contract commatiee election, pawan bansal, congress bhawan, bansal press confrence, chandigarh

चुनाव में सदन में हंगामा, पूर्व रेल मंत्री भी कूदे मैदान में

Sat, 30 Jan 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
finance and contract commatiee election, pawan bansal, congress bhawan, bansal press confrence, chandigarh

वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव में सदन में हुए हंगामे के बाद अब पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल भी मैदान में आ गए हैं। पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने शनिवार को कांग्रेस भवन में प्रैसवार्ता कर कहा कि मेयर अरुण सूद की ओर से धोखे से प्रक्रिया को तोड़ मरोड़ कर मनोनीत पार्षद डा. शगुफ्ता प्रवीण को जिताया गया है।

विज्ञापन


बंसल का दावा है कि इस चुनाव में तीन वोट अवैध थे जिसे मेयर (चुनाव अधिकारी) वैध करार देते हुए मतों की गिनती करवाई। उन्होंने कहा कि यह कोई जीत हार की लड़ाई नहीं बल्कि सदन की गरिमा का सवाल है सभी नियमों की धज्जियां उड़ाकर चुनाव करवाए गए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पारदर्शिता न अपना कर कानून की सरेआम मेयर ने अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मतों की फिर से गिनती करवानी चाहिए उनका कहना है कि पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि मेयर अरुण सूद पेशे से वकील है ऐसे में उनकी कानून की पालना करना अहम जिम्मेवारी है उन्होंने कहा कि ऐसा समझा जाता है कि जो चुनाव अधिकारी होता है उसे पूरे नियम की जानकारी होती है लेकिन सूद को वित्त एवं अनुबंध कमेटी का चुनाव करवाने की कोई जानकारी नहीं थी।

प्रैसवार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि प्रशासक के सलाहकार विजय देव ने उनकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है उन्हें प्रशासन के अधिकारियों पर पूरा विश्वास है कि वह फिर से मतों की गिनती करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की शुरू से झूठ बोलना और धोखा देने की प्रथा रही है।

उन्होंने कहा कि मेयर अरुण सूद अपनी पार्टी के एक सीनियर नेता जो पीयू में पूर्व सीनिटेर रह चुकेहै मतदान के समय उन्हें मतपत्र दिखाकर सलाह ले रहे थे। इस प्रैसवार्ता में मुकेश बस्सी, एचएस लक्की, डीडी जिंदल, भूपेंद्र बढ़हेड़ी, पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, दर्शन गर्ग, गुरबख्श रावत, अजय जोशी और शशि शंकर तिवारी सहित कई नेताओं ने भाग लिया।

हिम्मत है तो अदालत जाएं कांग्रेस- मेयर
मेयर अरुण सूद का कहना है कि  कांग्रेस  इधर उधर की राजनीति करके भटकाने का प्रयास कर रही है उनका कहना है कि अगर कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो वह कोर्ट में उनके निर्णय के खिलाफ जाएं।


उनका कहना है कि पवन बंसल भी वकील है उन्हें भी कानून की जानकारी है ऐसे में उन्हें पता होना चाहिए कि चुनाव अधिकारी के निर्णय से कोई आपति है तो अदालत में ही अरजी दाखिल की जाती है। मेयर का कहना है कि कभी प्रशासन के पास जाकर और प्रैसवार्ता कर सिर्फ राजनीति की जा रही है। चुनाव पूरी तरह से वैध तरीके से हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed