फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Film City will be built near Ranjit Sagar Dam

100 एकड़ में इस खूबसूरत जगह पर बनेगी फिल्म सिटी, लग गई सरकार की मुहर

Tue, 16 May 2017 09:16 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Film City will be built near Ranjit Sagar Dam
रणजीत सागर डैम के पास बनेगी फिल्म सिटी
पंजाब को जल्द ही फिल्म सिटी की सौगात मिलेगी। यह फिल्म सिटी रणजीत सागर डैम के पास बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट का खाका तैयार होने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू ने इस पर मुहर लगा दी है। जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोकेशन के लिहाज से रणजीत सागर डैम फिल्म सिटी के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। पठानकोट से 17 किलोमीटर दूर स्थित यह डैम पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर है। पर्यटकों केलिए यह हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। इसी डैम के पास धार कलां में जुगियाल टाउनशिप है। यहीं पर 100 एकड़ से ज्यादा जगह में फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


फिल्म सिटी को और प्रोत्साहित करने के मकसद से सिद्धू ने यहां दूसरी सुविधाएं विकसित करने की भी योजना बनाई है। उनकी प्राथमिकता यहां पर वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की है। इसके साथ ही यहां एक अत्याधुनिक गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा। फिल्म सिटी आने-जाने में लोगों को दिक्कत न हो, इसकेलिए सिद्धू ने पठानकोट एयरपोर्ट से जल्द ही फिर से घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है। सिद्धू के मुताबिक यह प्रोजेक्ट बिल्ट-ऑपरेट आधार पर बनेगा। पर्यटन विभाग को जल्द से जल्द इस पर काम करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दो बार हो चुकी है फिल्म सिटी बनाने की कोशिश

Film City will be built near Ranjit Sagar Dam
सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेंगी शूटिंग की मंजूरियां :
पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू पहले ही विभाग को हिदायत दे चुकेहैं कि पंजाब में फिल्म की शूटिंग से संबंधित सभी मंजूरियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाए। पिछले दिनों प्रोड्यूसर दर्शन औलख ने सिद्धू से मुलाकात में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि यहां शूटिंग के लिए कई दफ्तरों से मंजूरियां लेनी पड़ती हैं, उसके बाद भी तमाम आशंकाएं रहती हैं।

पहले भी दो बार हो चुकी है फिल्म सिटी बनाने की कोशिश
पंजाब में इससे पहले भी दो बार फिल्म सिटी बनाने की कोशिश हो चुकी है। सबसे पहले चंडीगढ़ में मल्टी मीडिया-कम-फिल्म सिटी प्रोजेक्ट की योजना बनी थी। वह सिरे नहीं चढ़ सकी। इसके बाद 2011 में तत्कालीन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने इस संबंध में निर्देश दिए। पहले रोपड़ को चुना गया, फिर चंडीगढ़ से नजदीकी के चलते मोहाली को चुना गया। सुखबीर ने यहां नेशनल फिल्म व टीवी इंस्टीट्यूट पुणे की तर्ज पर संस्थान स्थापित करने के भी निर्देश दिए, लेकिन बात नहीं बनी। अपने पिछले कार्यकाल में एक बार फिर सुखबीर ने मोहाली में ही फिल्म सिटी स्थापित करने की पहल की, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed