फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Film actor Sonu Sood sister Malvika Sood Sachar has joined Congress

पंजाब: कलाकार सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव

Sun, 09 Jan 2022 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 10:33 AM IST
सार

अभिनेता सोनू सूद ने पिछले नवंबर में कहा था कि उनकी बहन मालविका राजनीति में शामिल हो रही हैं, लेकिन उनकी खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
Film actor Sonu Sood sister Malvika Sood Sachar has joined Congress
मालविका सूद सच्चर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हासिल की। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे मोगा से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा सोमवार को होने की संभावना है। सोनू सूद के राजनीति में सक्रिय होने की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। वे मोगा में कई समाजसेवी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। हालांकि उन्होंने खुद राजनीति में आने से इनकार करते हुए अपनी बहन को आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन

स्टेट आइकॉन के तौर पर सोनू सूद की नियुक्ति हो चुकी है रद्द

इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

लगातार चल रही थी राजनीति में आने की चर्चा

पिछले साल नवंबर में सोनू सूद ने अपनी बहन के राजनीति में आने की बात कही थी लेकिन उनकी खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं थी। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सूद पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सोनू सूद की मुलाकात के बाद से ही उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद सोनू सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उनकी बहन मालविका और उनका परिवार अगले कुछ दिनों में चुनाव की रणनीति के साथ-साथ पार्टी का एलान करेंगे। 


बीते माह सोनू सूद ने पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी। इससे पहले एक निजी इंटरव्यू में सोनू सूद ने खुलासा किया था कि उन्हें दो पार्टियों की तरफ से राज्यसभा की सीट ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed