{"_id":"4a94635954bec30305a7a117cf408331","slug":"file-income-tax-return-till-31-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस तारीख तक फाइल करें आयकर रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस तारीख तक फाइल करें आयकर रिटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर रिटर्न भरने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। टैक्स भरने की तारीख बढ़ा दी गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कंपनियों की याचिका मंजूर करते हुए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
लुधियाना की चार कंपनियों ने याचिका दायर कर कहा था कि पिछले साल आयकर विभाग ने रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया ऑनलाइन की थी, लेकिन यह इस साल अगस्त महीने में ही क्रियाशील हो सकी है। कंपनियों को ऑडिट कराना पड़ता है और 21 सितंबर तक केवल 30 प्रतिशत कंपनियों का ही ऑडिट हो सका है।
विज्ञापन
उधर, रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है, लिहाजा यह समय बढ़ाया जाना चाहिए। इस पर वित्त मंत्रालय से पिछली सुनवाई पर यह भी पूछा गया था कि फार्म पांच, छह और सात जल्द क्यों मुहैया नहीं कराए गए। अब हाईकोर्ट ने तिथि आगे करने का निर्देश वित्त मंत्रालय को दे दिया है।
विज्ञापन