फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Figures of unnatural deaths of prisoners in jails increased, status report sought from Haryana-Punjab

Chandigarh News: जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत के बढ़े आंकड़ें, हरियाणा-पंजाब से स्टेटस रिपोर्ट तलब

Sat, 09 Sep 2023 06:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Figures of unnatural deaths of prisoners in jails increased, status report sought from Haryana-Punjab
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हाईकोर्ट ने लिया था जेलों के बदतर हालात पर संज्ञान
विज्ञापन

जेल में कैदियों के लिए आत्महत्या के बन जाते हैं हालात, सुप्रीम कोर्ट जता चुका है चिंता

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत, वहां बदतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य बदहालियों पर हाईकोर्ट ने अब पंजाब व हरियाणा सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।


सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में कैदियों की बदहाल स्थिति के मामले में दायर एक याचिका का निपटारा करते हुए देश के सभी हाईकोर्टों को मामले में संज्ञान लेने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों में कहा था कि सभी हाईकोर्ट उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली जेलों में सुधार के लिए सुनवाई करें। कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा था कि जेलों में कई कैदियों की अप्राकृतिक मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जेलों में हालत ऐसे हैं कि कई कैदी परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं, लिहाजा इनके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उन्होंने महसूस किया है कि जेलों में कैदियों को निम्न स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जबकि स्वास्थ्य सुविधाएं सभी का अधिकार है। जेलों का माहौल सुधारे जाने की जरूरत है। सिर्फ जेल का नाम बदल कर इसे सुधार गृह कर देने से कुछ भी नहीं बदलेगा, बल्कि जेलों में सुधार भी नजर आना जरूरी है। शिमला और दिल्ली में ओपन जेल का कॉन्सेप्ट काफी हद तक सफल रहा है, लिहाजा इस दिशा में काम किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की थी। अब कोर्ट ने पंजाब व हरियाणा सरकार को इस बारे में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed