{"_id":"66bfec1cde725d909c0c9f34","slug":"fighting-in-burail-jail-glasses-spoons-and-bowls-made-weapons-seven-prisoners-injured-chandigarh-news-c-16-pkl1043-493465-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बुड़ैल जेल में मारपीट, गिलास-चम्मच और कटोरियों को बनाया हथियार, सात कैदी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बुड़ैल जेल में मारपीट, गिलास-चम्मच और कटोरियों को बनाया हथियार, सात कैदी घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़। मॉडल जेल बुड़ैल में बंद कैदियों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। कैदियों ने गिलास, चम्मच और कटोरियों को हथियार बनाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब सात कैदी घायल हुए। बताया जा रहा है कि घायल होने वालों में लाॅरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गे शामिल हैं। उनको उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था। वहीं, सेक्टर-49 थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट शिकायतकर्ता और उसके साथियों पर थूकने के बाद शुरू हुई थी।
पुलिस को दी शिकायत में अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर ने बताया कि वह साथी खुशी सिंह उर्फ हैरी के साथ बैरक में सैर कर रहा था। उस बैरक में करीब 200 अंडर ट्रायल कैदी हैं। अमृतपाल का साथी सर्वजीत भी उनके साथ सैर करने के लिए आ गया। वहीं बैरक में अभियश, कल्लू और अमित कुछ साथियों के साथ बैठे हुए थे। तीनों ने अमृतपाल और उसके साथियों की ओर थूकना शुरू कर दिया।
अमृतपाल ने जब उन्हें दूसरी ओर थूकने के लिए कहा तो वे तैश में आ गए और बोले की तेरी बदमाशी यहीं निकाल देते हैं। दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो गई। इस पर बाकी कैदियों ने बीच-बचाव कर उनको अलग करवा दिया। इसी दौरान अभियश, कल्लू और अमित के साथ उनका एक दोस्त राहुल उर्फ कद्दू भी वहां पहुंच गया। सभी ने उनको देख लेने की धमकी दी। रात को खाना खाने के दौरान बैरक में अभियष, सोनू, राहुल, मनीष, अमन उर्फ कल्लू, सुशील यादव, अमित कुमार उर्फ डेरी और फौजी 50 से 60 अन्य के साथ वहां आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने गिलास, चम्मच और कटोरियों को हथियार बनाकर उन पर हमला कर दिया। वहीं, सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस तो दर्ज कर लिया है, मगर उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। इसके लिए पुलिस को अदालत में अर्जी लगानी होगी ताकि जेल से उनको पुलिस हिरासत में भेजा जा सके और इस बारे में पूछताछ की जा सके।