{"_id":"d0935d2ef82676ea60b5843301209681","slug":"fighting-in-2-families-8-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दीवार पर भिड़े दो परिवार, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दीवार पर भिड़े दो परिवार, 8 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
Updated Fri, 02 May 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
गांव सलेमपुर कलां में हुए झगड़े में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गांव के जसवंत सिंह पुत्र राजा सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह आठ बजे गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने उससे मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। मारपीट की सूचना उसने पुत्र को फोन पर दी। इस पर उसका बेटा और कुछ अन्य रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर जाने के लिए आए।
विज्ञापन
इसी बीच दूसरे पक्ष ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोबारा उस पर हमला कर दिया। इससे जसवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह और कुलविंदर सिंह पुत्र बग्गा सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सिविल अस्पताल ले लाया गया। घायलों में से बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और कुलविंदर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के जगतार सिंह ने बताया कि उनका निर्माण कार्य को लेकर दूसरे पक्ष से झगड़ा चला आ रहा है। गली की तरफ किए इस निर्माण का उन्होंने विरोध किया था। कुछ समय पहले भी इसी बात पर झगड़ा हो गया था।
जगतार सिंह ने बताया कि इस हमले में उसके अतिरिक्त उसकी बहनें दलजीत कौर और मनदीप कौर भी घायल हो गईं। वहीं डॉक्टरों ने घायलों का उपचार करने के बाद मेडिकल रिपोर्ट भेज दी है।
पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।