फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fifteen thousand farmers of Punjab traveled to delhi to participate in Kisan andolan

पंजाब से 15 हजार किसानों ने किया दिल्ली कूच, बॉर्डर पर बैठे साथियों का देंगे साथ, और कसेगा दिल्ली का घेरा

Sat, 26 Dec 2020 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Dec 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Fifteen thousand farmers of Punjab traveled to delhi to participate in Kisan andolan
संगरूर से दिल्ली रवाना होते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर एक माह से चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए शनिवार को 15 हजार किसानों का काफिला पंजाब के संगरूर के खनौरी बॉर्डर से रवाना हुआ।  27 दिसंबर को डबवाली बॉर्डर से 15 हजार किसान दिल्ली में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा दिल्ली में पक्का मोर्चा लगाए हुए एक महीना बीत गया है। अब भी किसानों का मोर्चे में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को खनौरी में खनौरी-हरियाणा बार्डर पर इकट्ठे हुए किसानों का काफिला केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


काफिले में बड़ी तादाद में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग किसान शामिल थे। पिछली बार किसानों को दिल्ली में जाने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाए गए थे और सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखे गए थे। शनिवार को ऐसा कुछ नजर नहीं आया और किसानों का काफिला आसानी से हरियाणा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां)  के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि केंद्र के अड़ियल रवैये के कारण दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की संख्या पर किसान खुले आसमान के नीचे बैठे हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री किसानों की इस समस्या को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के रुख को देखते हुए 15 हजार किसान दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे हैं। दिल्ली जाने वाले जत्थे में बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।


दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के आंदोलन के एक माह बीत जाने के बाद अब विदेश में बसे भारतीयों खासकर पंजाबियों ने भी किसानों से सीधे जुड़ने का एलान कर दिया है। ‘एनआरआई चलो दिल्ली’ के तहत पंजाब के एनआरआई 30 दिसंबर को दिल्ली के सिंघु बार्डर पर पहुंचकर किसान आंदोलन से जुड़ेंगे। इस बीच पता चला है कि पंजाब में विभिन्न सियासी दलों के एनआरआई विंग भी सक्रिय हो गई है और उनके सदस्य भी जल्द भारत लौटकर किसान आंदोलन से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed