चंडीगढ़: कोरोना के नए केसों से ज्यादा हुई ठीक होने वालों की संख्या, टेस्ट भी हुए कम
मंगलवार को दस मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इसमें छह महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। मृतकों में सेक्टर-8 का एक 21 वर्षीय युवक भी शामिल है, जो पॉजिटिव होने के साथ हाइपरटेंशन व सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कई दिनों के बाद नए केसों की तुलना में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को 787 नए मरीज मिले, जबकि 805 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले टेस्ट काफी कम हुए हैं। वहीं, मंगलवार को दस मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इसमें छह महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। मृतकों में सेक्टर-8 का एक 21 वर्षीय युवक भी शामिल है, जो पॉजिटिव होने के साथ हाइपरटेंशन व सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित था।
स्वास्थ्य विभाग के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में कुल 2829 टेस्ट हुए, जबकि इससे पहले टेस्ट की संख्या 3700 से 3900 के बीच होती थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि टेस्ट कम करने के पीछे कोई आधार नहीं है। जितने मरीज संपर्क में आए, उनके टेस्ट किए गए। विभाग की मंशा तो टेस्ट बढ़ाने की है।
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अभी एक हफ्ते तक इंतजार करना होगा, तभी कोरोना के ट्रेंड को समझा जा सकेगा। ठीक होने वालों की संख्या अब बढ़ती रहेगी। पिछले कुछ दिनों से देखा गया है कि ठीक होने वालों की मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़ का रिकवरी रेट भी करीब 82 फीसदी के पास पहुंच गया है। बिना लक्षण वाले और कम लक्षण वाले मरीजों को दस दिन में छुट्टी दे दी जा रही है। जरूरी है कि इससे होने वाली मौतों का रोका जाए। नए केसों के साथ ही शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। चंडीगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या साढ़े आठ हजार को पार कर चुकी है। अब तक शहर में कोरोना से 585 लोगों की मौत हुई है।
अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पूरे एक हफ्ते का ट्रेंड देखना होगा। ये तो तय है कि मरीजों की रिकवरी बढ़ेगी। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि मौतों को रोका जाए। लोगों को भी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। -प्रो. राजेश कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ
स्वास्थ्य विभाग का पूरा जोर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाने पर है। जितने भी लोग कांटेक्ट ट्रेसिंग में आए हैं, उन सभी के टेस्ट किए गए हैं। धीरे-धीरे रिकवरी बढ़ रही है। पिछले दिनों किए गए प्रयासों का असर जल्द ही दिखेगा। -डा. अमनदीप कंग, निदेशक, चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग
यहां करवाएं टेस्ट
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में टेस्टिंग करेंगी। ये टीमें सेक्टर 17 बस स्टैंड, सेक्टर 26 पुलिस हास्पिटल, सिविल डिस्पेंसरी हल्लोमाजरा, रेलवे स्टेशन, सिविल डिस्पेंसरी 11 और कंटेनमेंट जोन में मरीजों की जांच करेंगी।