फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Festival of elections starts, see schedule

लो जी, फेस्टिवल ऑफ इलेक्शन शुरू, देखें शेडयूल

Sat, 05 Apr 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
Festival of elections starts, see schedule

शहर में शनिवार से वीकेएंड टूरिज्म की शुरुआत फेस्टिवल ऑफ इलेक्शन के साथ हो गई।

विज्ञापन


ट्राइसिटी के लोगों में को मतदान करने के प्रति आकर्षित करने के लिए चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने संयुक्त रूप से फेस्टिवल ऑफ इलेक्शन अभियान को शनिवार को सेक्टर-31 स्थित सीआईआई मुख्यालय में लॉन्च किया।

5 से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस फेस्टिवल ऑफ सीजन के तहत जहां सेक्टर-17 प्लाजा और सुखना लेक में रंगारंग कार्यक्रम हुए। वहीं लोगों को शॉपिंग पर आकर्षक ऑफर भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा में भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति हुई और रविवार को रॉक बैंक की परफारमेंस होंगी। रविवार को ही सुखना लेक पर भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मौके पर चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग की  निदेशक तनवी गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र के उत्साह को सेलिब्रेट करने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत लोगों को आकर्षक आफर दिए जाएंगे। यूटी के वोटर्स के लिए प्रीमियम ब्रांड पर 15 से 30 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। रेस्टोरेंट, गारमेंट स्टोर, ईटिंग प्वाइंट, मॉल, ज्वेलर्स और मिठाई की दुकानों पर डिस्काउंट मिलेगा।  डिस्काउंट की यह सारी जानकारी चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट
www.Chandigarh.gov.in पर मिलेगी। तनवी गर्ग ने कहा कि चंडीगढियंस हरेक त्योहार, फेस्टिवल और युवाओं के सेलिब्रेशन करते हैं। इसीलिए इस बार इलेक्शन को सेलिब्रेट करने की योजना बनाई गई है।

वीकेंड टूरिज्म को किया जाएगा प्रमोट
चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग ने चंडीगढ़ को वीकेंड टूरिज्म के तौर पर प्रमोट करने की योजना बनाई है। यह योजना है हैपनिंग वीकेंड ऑफ चंडीगढ़। चंडीगढ़ टूरिज्म विभाग ने एक वेबसाइट www.weekendsofchandigarh.com भी शुरू की है। यह वेबसाइट हरेक बुधवार को अपडेट की जाएगी।

जिसमेें वीकेंड्स पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इस वेबसाइट के माध्यम सेएक क्लिक पर चंडीगढ़ में होने वाले सभी इवेंट्स की जानकारी मिलेगी। तनवी गर्ग ने कहा कि टूरिज्म विभाग का उद्देश्य है कि चंडीगढ़ को वीकेंड टूरिज्म डेस्टिनेशन की तरह दुनियाभर में प्रसिद्ध किया जाए।


सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में वीकेंड पर टूरिस्ट खूब आते हैं और यह जरूरी है कि प्रमोशन अभियान चलाया जाए। सीआईआई ने सुझाव दिया है कि कसौली, शिमला के साथ सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और नेपली के साथ सिटी में हैरिटेज और आर्किटेक्चर कल्चर है। जिसको प्रमोट किया जाना चाहिए। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन और कैपसंस ग्रुप के वाइस चेयरमैन दर्पण कपूर ने कहा कि  वीकेंड टूरिज्म का विचार बेहतरीन है और इससे सिटी की इकोनामी भी बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed