फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   festival in pinjore garden from tomorrow, enjoy whole nation's mangoes

पिंजौर गार्डन में मेला आज, चखने आएं विविध किस्मों के आम

Sat, 04 Jul 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 04 Jul 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
festival in pinjore garden from tomorrow, enjoy whole nation's mangoes

शनिवार और रविवार को फलों का राजा आम और भी खास बन जाएगा। पिंजौर गार्डन में चार और पांच जुलाई को आमों का मेला लगेगा।

विज्ञापन


उद्घाटन करेंगे हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा। इस मेले में देशभर की विभिन्न किस्मों के आम खाने का मौका मिलेगा और यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब मनोरंजन भी होगा।

आयोजन हरियाणा पर्यटन और बागवानी विभाग की ओर से किया जाएगा। यहां कालका विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहेंगी।

हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव डॉ.सुमिता मिश्रा ने सेक्टर एक स्थित रेड बिशप में बताया कि इस मेले में फलों के राजा आम का उत्सव मनाया जाता है।

आम मेले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी मिलेगा। हथकरघा और हस्तशिल्प के उत्पादों की खरीद करने और लजीज व्यंजनों को चखने का भी अवसर यहां होगा।

पहले दिन चार जुलाई सुबह सात बजे से आम उत्पादों की प्रविष्टियां प्राप्त की जाएंगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से विद्यार्थियों के लिए आम प्रश्नोत्तरी और आम खाने की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


विद्यार्थी मंच पर सामूहिक नृत्य पेश करेंगे। शाम 6:30 बजे पंजाबी गायक सारथी यहां प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन सुबह 10 बजे से मैंगो स्टोरी राइटिंग और मैंगो कटआउट प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोपहर 12 बजे किड्स फैशन शो होगा। नॉर्दन रीजन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। यहां कलाकार घूमर और फाग (हरियाणा), भंगड़ा और गिद्दा (पंजाब), राउफ (जम्मू-कश्मीर) और बीन सपेरा लोकनृत्य पेश करेंगे। मेले के दोनों दिन पंजाब का गतका भी होगा।

मेले में हरियाणा पर्यटन विभाग की हुनर से रोजगार तक योजना के अंतर्गत खाद्य उत्पादन में प्रशिक्षित विद्यार्थियों को मेले में प्रतिभा दिखाने और अपने खाद्य उत्पाद बेचने का मौका मिलेगा। मेले में आम के व्यंजन बनते देखने और आम के लाभ जानने का अवसर भी मिलेगा।

बच्चों को दिखाएंगे मेला
डॉ.सुमिता मिश्रा ने बताया कि आम मेले में चार जुलाई को निशक्त बच्चों और पांच जुलाई को चंडीगढ़ व पंचकूला के पंजीकृत वरिष्ठ नागरिक संघ से वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। मेले में उनका प्रवेश निशुल्क होगा।

फूड कोर्ट में मिलेगा स्वाद
मेले में फूड कोर्ट स्थापित किया जाएगा। यहां भारतीय स्ट्रीट फूड के साथ पंजाब के जायकेदार, दक्षिण भारत के व्यंजन और चायनीज ओरिएंटल जायकों से लोग रूबरू होंगे।

इसके अतिरिक्त शिल्प बाजार खास आकर्षण होगा। यहां हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान से आए शिल्पकारों व बुनकरों की ओर से तैयार हथकरघा वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।


हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप गर्ग ने कहा कि मेले में योग सेशन भी होगा। यहां 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को योग सिखाया जाएगा।

इस मौके पर हरियाणा कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह, महानिदेशक बागवानी हरियाणा अर्जुन सैनी, हरियाणा पर्यटन विभाग की महाप्रबंधक मनिता मलिक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed